Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी जमीन बचाने के लिए असामाजिक तत्व बनने को भी तैयार : बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी जमीन बचाने के लिए असामाजिक तत्व बनने को भी तैयार : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने स्वास्थ्य, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा गृह विभागों के बजट कटौती प्रस्ताव पर अपनी राय रखी। बाबूलाल ने कहा कि रिम्स-टू हॉस्पिटल के लिए सरकार द्वारा नगड़ी की प्रस्तावित जमीन आदिवासियों की खेती योग्य जमीन है। इसे बचाने के लिए उन्हें असामाजिक तत्व बनना पड़े, तो वे इसके लिए तैयार हैं। हेमलाल मुर्मू ने पहले सदन में कहा था कि नगड़ी में रिम्स-टू बनाने की प्रक्रिया सरकार के अच्छे कदमों के तहत हो रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के कारण इसमें देरी हो रही है। बाबूलाल ने सरकार से आग्रह किया कि यह अस्पताल आदिवासियों की जमीन से दूर, खाली और बंजर भूमि पर बनाया जाए। उनका कहना था कि नगड़ी से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर भी यह परियोजना बनाई जा सकती है।

    बजट पर बाबूलाल ने आरोप लगाया कि वित्तमंत्री और वित्त विभाग के बीच समन्वय की कमी है और इस वर्ष का बजट पिछले बजट की तरह ही प्रतीत होता है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि एंबुलेंस की कमी के कारण एक पिता को अपने बच्चे का शव डिब्बे में लेकर जाना पड़ा, जो शर्मनाक है। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अखबारों में इसे प्रमुखता से दिखाना विपक्ष का काम है।

    बाबूलाल ने चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के मामले का भी जिक्र किया, जहां उन्हें एचआईवी संक्रमित रक्त दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में 11,000 से अधिक थैलेसीमिया मरीज हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जानकारी मांगी कि अब तक कितनों को इसका लाभ मिला।

    मरांडी ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी पर भी प्रकाश डाला। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार झारखंड में 67.5 प्रतिशत बच्चे और 65.3 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि डॉक्टरों के 45 प्रतिशत और ए-ग्रेड नर्सों के 38.9 प्रतिशत पद खाली हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, दवा खरीद और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया और कहा कि कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज के अभाव में भटकते रहते हैं।

    खाद्य आपूर्ति विभाग पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कारण राज्य में लोगों को केवल पांच किलो अनाज मिल रहा है। इसके अलावा दाल और नमक पिछले आठ महीनों से उपलब्ध नहीं हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

    Also Read : “SSP साहेब, मेरे लोगों को गोली मारियेगा तो धनबाद से लेकर रांची तक डॉक्टर लोग का खोपड़ी खोल देंगे”… कुख्यात प्रिंस खान का वीडियो वायरल

    Ready to become anti-social elements to save tribal land: Babulal Marandi आदिवासी जमीन बचाने के लिए असामाजिक तत्व बनने को भी तैयार : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“SSP साहेब, मेरे लोगों को गोली मारियेगा तो धनबाद से लेकर रांची तक डॉक्टर लोग का खोपड़ी खोल देंगे”… कुख्यात प्रिंस खान का वीडियो वायरल
    Next Article स्पेशल टैग हटने से धनबाद-भुवनेश्वर ट्रेन में बढ़ी सुविधा, कम हुआ किराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    Latest Posts

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.