Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली पर रांची पहुंचना चुनौती भरा : ट्रेनों में लंबी वेटिंग, बसें फुल और फ्लाइट किराया दोगुना
    झारखंड

    होली पर रांची पहुंचना चुनौती भरा : ट्रेनों में लंबी वेटिंग, बसें फुल और फ्लाइट किराया दोगुना

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : होली के पर्व की खुशियां मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें इस बार बढ़ गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से रांची आने वाली ट्रेन, बस और फ्लाइट की सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू और बेंगलुरु से रांची आने वाले लोग लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते परेशान हैं।

    ट्रेन में लंबी वेटिंग, कंफर्म टिकट जैसे सपना

    ट्रेन में कंफर्म टिकट पाना इस बार किसी चुनौती से कम नहीं। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार में 39 और एक्जीक्यूटिव क्लास में 6 वेटिंग चल रही है। पटना-रांची जनशताब्दी में टू एसी में 279 और चेयरकार में 46 वेटिंग है। इस्लामपुर-हटिया रूट पर स्लीपर में 49, थ्री एसी में 16 और श्री एसी में 35 वेटिंग है। पटना-हटिया पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में स्लीपर में 16 और थ्री एसी में 2 वेटिंग है। गोरखपुर-संबलपुर ट्रेन में स्लीपर में 26, श्री एसी और टू एसी में 5-5 वेटिंग है। दिल्ली-रांची ट्रेनें पूरी तरह भरी हैं। राजधानी एक्सप्रेस के थ्री एसी में 67 और टू एसी में 15 वेटिंग है। झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस में स्लीपर में 102, थ्री एसी में 40 और थर्ड एसी में 48 वेटिंग है। वहीं जम्मूतवी-संबलपुर और मुंबई-हटिया रूट पर अब टिकट ही नहीं मिल रहे।

    बसों में भी हंगामा, हर रूट पर भीड़

    बिहार के रूट पर बसों में भीड़ अपने चरम पर है। रांची के अलावा जमशेदपुर, गुमला, चाईबासा से बिहार के छपरा, सिवान, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर और पूर्णिया जाने वाली बसें फुल हैं। रविवार को बिहार जाने वाली बसों की सभी सीटें फुल रही। रांची से हर दिन लगभग 70 बसें चल रही हैं, लेकिन सीटें खत्म। झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह का कहना है कि पहली बार रविवार को झारखंड से बिहार जाने वाली बसें पूरी तरह भरी थीं। उनका कहना है कि तीन मार्च तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

    फ्लाइट महंगी, आम आदमी की पहुंच से बाहर

    रांची आने वाली फ्लाइटों के किराए दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। अब सामान्य दिनों में दिल्ली-रांची का किराया 4,597 रुपए के बजाय 10,550 रुपए तक पहुंच गया है। मुंबई-रांची 5,988 की जगह 12,709, हैदराबाद-रांची 5,741 की जगह 11,033 रुपए, पटना-रांची 2,759 की जगह 5,425 रुपए। चेन्नई-रांची 5,702 की जगह 11,029, अहमदाबाद-रांची 6,089 की जगह 11,029, कोलकाता-रांची 3,506 से बढ़कर 7,500 और बेंगलुरु-रांची 5,498 से 10,954 रुपए तक पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर-रांची के लिए भी 3,562 से बढ़कर 6,322 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। अंतिम समय में टिकट बुक करने वाले और भी अधिक भुगतान कर रहे हैं।

    Also Read : पाकुड़ में होली की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Bihar bus travel crowded trains Delhi-Ranchi flight expensive flights flight fare full buses Holi Holi 2026 Holi travel homecoming jharkhand passengers troubled Patna Ranchi train ranchi ticket problem train waiting travel commotion travel difficulty घर वापसी टिकट दिक्कत ट्रेन वेटिंग ट्रेनों में भीड़ ट्रैवल हंगामा दिल्ली-रांची फ्लाइट पटना रांची ट्रेन फुल बसें फ्लाइट किराया बस ट्रैवल बिहार महंगी फ्लाइट यात्रा मुश्किल यात्री परेशान रांची होली होली 2026 होली ट्रैवल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में होली की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
    Next Article होली पर सियालदह-दिल्ली के बीच अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेन, साहिबगंज समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.