Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»रवि किशन बोले, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तत्पर
    मनोरंजन

    रवि किशन बोले, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तत्पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और मेगास्टार रवि किशन का कहना है कि बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये पूरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ और उनकी मदद करने के लिये तत्पर है।

    यशी फिल्म्स और भोजपुरी सिनेमा चैनल के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना में आज महापर्व छठ को लेकर एक विशेष कार्यक्रम जय छठी मईया का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन, सुपरस्टार पवन सिंह, अंजना सिंह, रितेश पांडे, गुंजन सिंह, निधि झा समेत कई कलाकारों ने शिरकत की।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से जलप्रलय से तबाह पटनावासियों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए नि:स्वार्थ भावना से सभी कलाकार एक मंच पर एकत्रित हुये। इसके बाद कलाकारों ने छठी मैया को नमन करते हुए एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में यशी फिल्म्स, भोजपुरी सिनेमा एवं भोजपुरी के कलाकारों द्वारा पटना बाढ़ राहत कोष में 11 लाख का चेक दिया गया।

    इस अवसर पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि आज वह जो कुछ भी है उसमें बिहार की जनता का अहम योगदान रहा है। बिहार में हाल ही में जो आपदा आयी थी, उस दुख की घड़ी में पूरा भोजपुरिया समाज साथ है। हमलोगों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये राहत कोष में 11 लाख का चेक दिया है। हम आगे भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये तत्पर हैं।

    यशी फिल्म्स के निदेशक अभय सिन्हा ने कहा कि पहली बार सभी कलाकार सेवा भावना के लिए एक मंच पर एकत्रित होकर छठी मैया के भजन संध्या के बहाने पटना वासियों के सहायतार्थ फंड एकत्रित कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है ।उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदा की घड़ी में जिस तरह पटनावासियों ने अपने साहस का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है और उनके इस साहस को यशी फिल्म्स और भोजपुरी सिनेमा सलाम करता है ।

    अंजना सिंह ने कहा कि हमलोग हर साल बिहार में छठ पर परफार्म करने के लिये आते थे। इस बार बाढ़ की जो आपदा आयी है उसी को देखते हुये हमलोग चैरिटी शो कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में जो राशि इकट्ठी होगी उससे बाढ़ पीड़ितों की मदद की जायेगी। छठी मैया की कृपा से सारी चीजें ठीक हो जायेगी।गुजन सिंह ने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है। इससे बड़ा पर्व कोई नही। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये जय छठी मैया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यशी फिल्मस ने इस दिशा में सराहनीय पहल की है।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : बीडीओ के बैंक खाते से 70500 रुपये की धोखाधड़ी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
    Next Article नेहा धूपिया अपनी इस एक आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं

    Related Posts

    मनोरंजन

    बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फा’यरिंग

    September 13, 2025
    मनोरंजन

    दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय के नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग पर लगाई रोक…

    September 11, 2025
    मनोरंजन

    सलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

    September 11, 2025
    Latest Posts

    पटना मेट्रो की तैयारियां अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेगी पहली ट्रेन

    September 14, 2025

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025

    सुशीला कार्की आज संभालेंगी प्रधानमंत्री पद का कार्यभार

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.