Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मोरहाबादी मैदान में होगा रावण दहन,कोलकाता के कलाकार तैयार कर रहे हैं पुतला, जानें कितना फीट का होगा रावण
    ट्रेंडिंग

    मोरहाबादी मैदान में होगा रावण दहन,कोलकाता के कलाकार तैयार कर रहे हैं पुतला, जानें कितना फीट का होगा रावण

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गोत्सव की धूम है. पंडालों व मां की प्रतिमा का दर्शन करने लोग सड़कों पर निकल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर शहर में विजयादशमी के दिन रावण दहन की तैयारी भी की जा रही है. रांची के मोरहाबादी में रावण दहन का कार्यक्रम होगा. इस वर्ष 70 फीट का रावण होगा. रावण दहन का कार्यक्रम पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित किया जा रहा है.

    70 फीट का होगा रावण का पुतला

    पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्य संदीप नागपाल ने बताया कि रावण दहन के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस बार 70 फीट का रावण का पुतला होगा. जबकि कुंभकर्ण के पुतले की लंबाई 65 फीट और मेघनाथ का पुतला 60 फीट का होगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव लाया गया है. वैसे तो रावण दहन कार्यक्रम के साथ आतिशबाजी होती ही रही है, पर इस बार की आतिशबाजी खास होगी.

    आकर्षक आतिशबाजी भी होगी

    मोरहाबादी में होने जा रहे रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी रहेगी. इसके लिए विशेष तैयारी चल रही है. लोगों को रावण दहन कार्यक्रम पसंद आए इसके लिए कोलकाता से कलाकार को बुलाया जा रहा है. इसके लिए कोलकाता से प्रख्यात आतिशबाजी करने वाले शेखर मुखर्जी को बुलाया गया है. वे और उनकी टीम पायरो आतिशबाज़ी करेगी. वहीं, रावण दहन से पहले आधे घंटे तक जोरदार आतिशबाजी होगी.

    रिमोट से होगा रावण दहन

    पंजाबी हिंदू बिरादरी के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक परंपरागत तरीके से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाया जाता था. जिसमें प्रतीक स्वरूप तीर धनुष होता था. लेकिन पुतले में पंजाबी हिंदू बिरादरी का कोई कार्यकर्ता मशाल से आग लगा देता था. इस बार ऐसा नहीं होगा. अब प्रतीक स्वरूप तीर धनुष तो प्रदर्शित किए जाएंगे, लेकिन रिमोट के बटन के जरिए पुतला दहन होगा. इस दौरान झारखंड के परंपरागत लोक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी होंगे.

    कोलकाता के कलाकार जोहार लाइव पुतला मोरहाबादी मैदान रावण रावण दहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद में चचेरे दादा-दादी और चाचा ने ले ली मासूम की जान, शव को तालाब में फेंका
    Next Article ब्लास्ट के बाद स्प्लिंटर का टुकड़ा घुसा बच्चे की गर्दन में, रिम्स में डॉक्टरों ने की सर्जरी

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025
    Latest Posts

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.