Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रानी चिल्ड्रेन के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
    झारखंड

    रानी चिल्ड्रेन के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची सिविल कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अपर न्यायायुक्त प्रकाश झा की अदालत ने शनिवार को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। राजेश कुमार की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कोर्ट ने डॉ राजेश को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है।

    डॉ राजेश के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने वाले मृत के परिजनों की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने कोर्ट में बहस की। बहस के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के बच्चे को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई, लेकिन उसके बावजूद मृत बच्चे को इलाजरत बताकर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से पांच लाख रुपये के बिल का भुगतान कराया।

    इस घटना को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ था। इसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रबंधन और डॉ राजेश कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में डॉ राजेश और अस्पताल प्रबंधन पर ठगी सहित कई गंभीर आरोप लगाये गये है।

    शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चा लकवा पीड़ित है और उसके दाया हाथ में लकवा का लक्षण है। इस वजह से बच्चे का हाथ सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। डॉ राजेश ने बताया कि न्यूरो फिजिशियन बुलाकर इलाज करवा रहे हैं। फिर मौत के बाद परिजनों के हंगामे पर डॉ राजेश ने लिखित रूप से परिजनों को बताया कि रांची में न्यूरो फिजीशियन नहीं है, जिस वजह से बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्चे की मौत दो दिन पहले हो गई थी। इसके बावजूद इलाज के नाम पर पैसा की ठगी की गई।

    (हि.स.)

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रेलवे सुरक्षा बल ने रांची रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग को बचाया

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.