Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अखबार के मालिक अभय सिंह(अब मृत) मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रांची पुलिस ने लिया 4 दिनों के रिमांड पर, पूछताछ में होगा कई बात का खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    अखबार के मालिक अभय सिंह(अब मृत) मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रांची पुलिस ने लिया 4 दिनों के रिमांड पर, पूछताछ में होगा कई बात का खुलासा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2020Updated:September 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रांची पुलिस ने 4 दिनों के रिमांड पर लिया है। राजधानी के बरियातू थाने में अखबार के मालिक अभय सिंह(अब मृत) से रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी और जान मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रांची पुलिस की टीम गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लेकर आज रांची लौटी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में सुजीत से कोई पूछताछ नहीं हुई है। मगर, सुजीत से पूछताछ में कई जानकारी रांची पुलिस को मिलेगी। वहीं, पुलिस यह भी जानकारी एकत्रित करने का प्रयास करेगी कि उसके गैंग के कौन-कौन सदस्य सक्रिय होकर राजधानी में आराम से घूम कर लेवी मांग रहे है। सुजीत सिन्हा को पुलिस ने चार दिनों के रिमांड पर लिया है। घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद रहने के बाद भी सुजीत सिन्हा का गैंग बाहर बेहतर और सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहे है। चाहे कारोबारियों से रंगदारी वसूलना हो, किसी की हत्या करवानी हो या फिर आपराधिक गैंग खड़ा करना हो। सुजीत सिन्हा जेल से ही सभी काम करवा लेता है। सुजीत के गुर्गे अब भी रांची, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ लातेहार, धनबाद और पलामू में ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे है।

    सुजीत के नाम पर वसूलने वाले कई गिरोह भी है सक्रिय

    रांची पुलिस के पास यह भी सूचना है कि सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले कई गिरोह भी जिला में सक्रिय हो गए है, जो इनदिनों कारोबारियों खासकर कोयला कारोबारी से रंगदारी वसूल रहे है। सुजीत सिन्हा के बारे में रांची पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि यह छोटे-छोटे गिरोह के अपराधियों को हथियार भी सप्लाई करता है। वहीं, कांड को अंजाम देने के बाद फिर अपने हथियार वापस ले लेता है। हाल ही में गिरफ्तार अमन साहू भी यह स्वीकार किया था कि वह सुजीत सिन्हा के लिए काम करता है और सुजीत सिन्हा उसे बड़े-बड़े घातक हथियार उपलब्ध कराता है। जिसमें एके-47 और इंसास जैसे हथियार भी शामिल है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
    Next Article तकनीक से तकदीर संवार रही झारखंड की ग्रामीण महिलाएं, कर रही कुछ ऐसा..

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.