Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नए साल पर रांची पुलिस ने कसी कमर, पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    नए साल पर रांची पुलिस ने कसी कमर, पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची और आसपास के पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों और पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 50 शक्ति कमांडो भी शामिल हैं. ये कमांडो खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के प्रमुख पार्कों और पर्यटन स्थलों पर 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक तैनात रहेंगे. SSP ने बताया कि रांची के आस-पास स्थित दशम और जोन्हा फॉल जैसे सभी पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं. पर्यटन मित्रों के साथ भी इसमें मिलेगा. वहीं पुलिस के जरिये नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करने के लिए कुछ स्थान को चिन्हित किया गया है, जहां पर रात में चेकिंग की जाएगी. नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस उनसे सख्ती से निबटेगी और कार्रवाई करेगी.

    SSP ने कहा कि पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिले के थानेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. आम लोगों से भी सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है. जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर एक सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाकर सावधानी बरतने की अपील की गई है, उसमें स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी का नंबर भी अंकित किया गया है, साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में डायल 100 और 112 पर सूचना देने की अपील भी की गई है. SSP ने बताया कि वैसे फॉल और झरनें जहां डूबने का खतरा बना रहता है, उन जगहों पर एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है. लोगों से अपील की गयी है कि खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लें, डूबने वाले इलाके में स्नान के लिए न उतरे. यहां याद दिला दें कि नये वर्ष को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से पिकनिक स्पॉट वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है. जिले के विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

    राजधानी रांची और उसके आसपास के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर, नक्षत्र वन, हटिया डैम, हुंडरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, स्वर्ण रेखा, मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र, जैविक उद्यान, फन कैशल पार्क, डोरंडा स्थित श्रीकृष्णा पार्क, पहाड़ी मंदिर, टैगोर हिल, धुर्वा डैम और पिठोरिया घाटी शामिल हैं.

    एनडीआरएफ टीम एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ऑक्सीजन पार्क कांके डैम गेतलसूद डैम गोताखोर गौतम धारा चेकिंग जिला प्रशासन। जैविक उद्यान जोन्हा फॉल टैगोर हिल डायल 100 डायल 112 दंडाधिकारी दशम फॉल दिउड़ी मंदिर धुर्वा डैम नए साल नक्षत्र वन नशे में वाहन चालन पर्यटन मित्र पर्यटन स्थल पहाड़ी मंदिर पिकनिक स्थल पिठोरिया घाटी पुलिस प्रशासन पुलिस सहायता केंद्र फन कैशल पार्क बिरसा मुंडा पार्क भीड़भाड़ मगरमच्छ प्रजनन केंद्र मछली घर महिलाओं की सुरक्षा रांची राजधानी रुक्का डैम रॉक गार्डन शक्ति कमांडो श्रीकृष्णा पार्क सावधानी सिदो-कान्हू पार्क सीता फॉल सुरक्षा सूर्य मंदिर स्वर्णरेखा हटिया डैम हुंडरु फॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म की धमाकेदार सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी का पहला बयान कहा: “सफलता से आपका दिमाग खराब”
    Next Article कुमार विश्वास ने इस एक्ट्रेस को मारा ताना,कहा: “बच्चों को रामायण सिखाएं, नाम भले ही ‘रामायण’ हो”.. 

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.