Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की बड़ी पहल, SJPU प्रशिक्षण का चौथा चरण पूरा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की बड़ी पहल, SJPU प्रशिक्षण का चौथा चरण पूरा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस की ओर से बाल सुरक्षा को लेकर विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) का चौथा चरण प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। यह प्रशिक्षण यूनिसेफ झारखंड और सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स, NUSRL रांची के सहयोग से पुलिस लाइन स्थित U.C. झा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत CCR–NUSRL के डॉ. तबरेज आलम के स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद SJPU नोडल अधिकारी ने बच्चों के खिलाफ होने वाले लैंगिक अपराध और बाल विवाह के मामलों में पुलिस की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानूनी समझ के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है।

    तकनीकी सत्र में यूनिसेफ के बाल संरक्षण अधिकारी श्री गौरव ने POCSO Act 2012, POCSO Rules 2020 और PCMA 2006 के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रिपोर्टिंग, FIR, मेडिकल प्रक्रिया, CWC रेफरल, ट्रॉमा-सेंसिटिव बातचीत और बाल हितैषी जांच जैसे मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही बाल विवाह रोकने में पुलिस की निवारक कार्रवाई, बचाव, सुरक्षा और बालक को CWC के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। खुले सत्र में विभिन्न थानों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बाल यौन अपराध एवं बाल विवाह से जुड़े मामलों पर सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का समाधान किया।

    समापन सत्र में पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय कुमार ने प्रशिक्षण की मुख्य बातों को साझा करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस को बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाते हैं।

    Also Read : झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा तैनाती की समीक्षा शुरू, समिति गठित

    fourth phase of SJPU training completed Ranchi police take major initiative on child safety SJPU प्रशिक्षण का चौथा चरण पूरा रांची में बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की बड़ी पहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा तैनाती की समीक्षा शुरू, समिति गठित
    Next Article अदाणी पावर प्लांट परिसर में प्रोजेक्ट “उड़ान” का शुभारंभ, 133 स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.