Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में निगम ने गीला और सूखा कचरा अलग करने (स्त्रोत पृथक्करण) पर विशेष ध्यान दिया है। प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के पदाधिकारी और टीम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासक ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें सक्रिय रूप से भाग ले। उन्होंने सभी नागरिकों और प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े भवनों में गीला और सूखा कचरा अलग रखें।

    बैठक के दौरान निगम की टीम को कई दिशा-निर्देश दिए गए :

    • सभी कचरा संग्रहण वाहनों में जिंगल बजे, ताकि लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने और जुर्माने की जानकारी मिल सके।
    • निगम क्षेत्र के सभी बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला, होटल, बल्क वेस्ट जनरेटर और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को लगातार स्त्रोत पृथक्करण का पालन करने का निर्देश।
    • नियम तोड़ने वालों पर QR कोड (Cashless) के माध्यम से 5000 रुपये तक का जुर्माना।
    • सड़कों और सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप करने वालों, C&D वेस्ट डालने वालों और सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
    • सभी प्रतिष्ठानों को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य; उल्लंघन करने पर ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

    प्रशासक ने कहा कि सभी वार्डों और बड़े प्रतिष्ठानों में टीम जाकर लोगों को गीला कचरा (हरे डस्टबिन) और सूखा कचरा (नीले डस्टबिन) अलग करने के लिए जागरूक करें। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ‘सफाई तो होकर रहेगी 4.0’ अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे गीला-सूखा कचरा अलग करें और कूड़ा संग्रहण वाहनों में सही तरीके से दें, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखा जा सके।

    Also Read : रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    Ranchi Municipal Corporation's big announcement: Rs 5000 fine for not separating wet and dry waste रांची रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 12 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.