Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम
    जोहार ब्रेकिंग

    सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। पूरे झारखंड में RMC सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाली नगर निकाय बन चुकी है। RMC के अनुसार टैक्स वसूली का काम कर रही एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स ने इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 80.64 करोड़ रुपए का होल्डिंग टैक्स कलेक्ट किया है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहली बार 51.35 करोड़ रुपए का वसूली किये गये थे। वहीं, वर्ष 2021-22 में 58.02 करोड़ रुपए, 2022-23 में 67.77 करोड़ रुपए, 2023-24 में 69.88 करोड़ रुपए किये गये थे।

    अपर प्रशासक दिवंगत फिलवियुस बारला के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

    निगम की इस बेहतरीन कामयाबी के पीछे वरिष्ठ सदस्य अपर प्रशासक स्व. फिलवियुस बारला के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। फिलवियुस बारला का निधन इसी साल जनवरी महीने में हुआ था। उनकी देखरेख में राजस्व शाखा की टीम ने अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण के लिये कार्य योजना तैयार की और उसे धरातल पर उतारा। उनके निर्देशों के साथ इस वित्तीय वर्ष पहली बार 100 से ज्यादा बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा गया। साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।

    प्रशासक के मार्गदर्शन में टीम ने किया बढ़िया प्रदर्शन

    प्रशासक संदीप सिंह के कुशल नेतृत्व, प्रयास एवं योजनाबद्ध कार्यों से रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान संपत्ति कर के क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की। रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार व राजस्व शाखा की टीम व टैक्स कलेक्शन के लिए काम कर रही एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के अथक परिश्रम से फलदायी परिणाम मिले। राजस्व शाखा की टीम ने संपत्ति कर के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया और शहर के विकास में सकारात्मक योगदान के लिए आवश्यक संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। पूरी टीम ने लगातार डोर टू डोर विजिट किया, बड़े बकाएदारों से लगातार सम्पर्क साधा गया, विभिन्न भवन मालिकों व प्रतिष्ठानों को ससमय कर के भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके फलस्वरूप इस वर्ष 80 करोड़ 64 लाख 37 हजार 113 की रकम इकट्ठा की गयी। इस कलेक्शन के बाद रांची नगर निगम झारखंड में सर्वाधिक होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाली नगर निकाय बन गयी।

    फील्ड पर लगातार उतरे पदाधिकारी

    उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार के द्वारा लगातार भवनों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। साथ ही टैक्स की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गयी। हर वार्ड में प्रतिदिन शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके परिणामस्वरूप टैक्स कलेक्शन में गति आई।

    Also Read : GOVERNOR, CM हेमंत और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल पर्व की शुभकामनाएं

    Ranchi Municipal Corporation became the municipal body collecting the highest holding tax सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने DGP को दिया आदेश, कहा – प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न हो कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.