Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के विधायक सीपी सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
    झारखंड

    रांची के विधायक सीपी सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना संक्रमण की समस्या थमने का नाम नही ले रहा है। हर वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे है। आज रांची के विधायक सीपी सिंह भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपडेट किया है। अपने पोस्ट में विधायक सीपी सिंह ने लिखा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। मुझसे जो हाल के दिनों में संपर्क में आये है। आप भी अपना कोविड टेस्ट कराये। मैं भी प्रशासन को आज सूची बनाकर उपलब्ध करा दूंगा। आप सभी स्वस्थ रहें, घर पर रहे।

    एक दिन पूर्व विधायक ने लिखा था यह मैसेज
    मेरे निजी सहायक ने रविवार शाम को सिविल सर्जन व उपायुक्त को मेरे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की सूचना दी थी। अभी तक न तो उक्त व्यक्ति के घर कोई अधिकारी रिपोर्ट बनाने गया/ना उसके आवास को सील किया गया और ना ही उसके/मेरे आवास को सेनिटाइज किया गया। ना ही किसी अधिकारी ने मुझसे संपर्क किया ना दूसरों को कोई दिशा निर्देश दिया गया जो कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे और ना ही यह बताया गया की संक्रमित को अस्पताल में भर्ती करना है या होम क्वारांटाइन। अधिकारियों को यहां तक कंफ्यूजन की यह मामला किस ‘इंसिडेंट कमांडर’ की जिम्मेदारी है। सिविल सर्जन को कई बार मेरे पीए ने कल कॉल किया, एक बार फोन उठाकर बात करने की बात कहकर फिर दुबारा कॉल करने या कॉल उठाना उन्होनें मुनासिब नहीं समझा। डीसी से कल बात हुई, उन्होनें कल टेस्ट कराने की बात कही, पर न तो कोई टीम आई और न ही किसी ने कोई जानकारी दी। जरा इस तरह से सोचिए, जब राजधानी राँची के विधायक के साथ इस तरह का बर्ताव करने को अधिकारियों को खुली छूट इस सरकार ने दे रखी है तो राँची सहित बाकि शहरों में आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा।

    covid 19 Cp singh Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleन्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी और दीपक रोशन बने झारखंड हाइकोर्ट के स्थायी जज, कोलेजियम ने दी मंजूरी
    Next Article हामिद अख्तर बने रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के नए काराधीक्षक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.