Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : हथियार के बल पर शराब दुकान में लूट, शराब और गाड़ी बरामद
    झारखंड

    रांची : हथियार के बल पर शराब दुकान में लूट, शराब और गाड़ी बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सोनाहातू थाना पुलिस ने सरकारी शराब की दुकान में लूटपाट के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटे गए शराब और सूमो गाड़ी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अहले सुबह चार बदमाश टाटा सुमो गाड़ी से सोनाहातू थाना क्षेत्र के पंचायत बारेंदा स्थित शराब दुकान पहुंचे। अपराधियों ने वहां तैनात गार्ड हरिहर महतो को हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद शराब की दुकान का शटर तोड़कर महंगी शराब और लॉकर को लेकर टाटा रोड की ओर भाग निकले।

    घटना के बाद गार्ड हरिहर महतो ने सोनहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल माल को मामले की जानकारी फोन पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का पीछा करने लगी। थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने मामले की जानकारी इंचागढ़ थाना को दी। इंचागढ़ थाना ने तत्काल बेरिकेड लगाया। घटना के लगभग 30 मिनट के अंदर पुलिस ने लूटी गई शराब के साथ बरामद किया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरे चलती सूमो गाड़ी से कूद कर भाग गए।

    बिना ड्राइवर चलती सूमो सीधे आकर सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल की गाड़ी से टकराकर रुकी। पुलिस वाहन के ड्राइवर ने किसी तरह अपने वाहन को कंट्रोल किया और वाहन में सवार थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की जान बची। एसडीपीओ अजय कुमार ने बुधवार को बताया फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जून को रांची में
    Next Article झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को लेकर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

    Related Posts

    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025

    झारखंड के दो मजदूरों की मौत, विधायक जयराम महतो ने सरकार पर साधा निशाना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.