Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 2:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : रिम्स में ही होगा लालू प्रसाद का इलाज, नहीं भेजे जाएंगे एम्स
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : रिम्स में ही होगा लालू प्रसाद का इलाज, नहीं भेजे जाएंगे एम्स

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने गुरुवार को एक बैठक के बाद कहा कि उन्हें रिम्स में बेहतर इलाज मिल रहा है इसलिए उन्हें यहां से किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा।
    रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने 12 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया है। लालू को किडनी की गंभीर बीमारी होने के चलते एक विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से मदद ली जाएगी। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने लालू की रिपोर्ट का गहन जांच की गई। उनके इलाज, प्रोटोकॉल देखने के बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि उन्हें सही इलाज दिया जा रहा है।

    कश्यप ने बताया कि किडनी थ्री की बीमारी के लिए विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से सलाह ली जाएगी। अगर नेफ्रालॉजिस्ट यह कहता है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया जाएं तो हम उस पर विचार करेंगे। विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट बुलाने के बाबत डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि हम एम्स के पैटर्न पर चलते हैं, एम्स के डॉक्टर से ही परामर्श लेंगे।

    गौरतलब है कि लालू को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित करने के कयास लगाए जा रहे थे। वर्तमान समय में लालू प्रसाद सजायाफ्ता कैदी हैं, इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने से पहले मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करने वाला था। इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट जेल और न्यायालय को भेजी जानी थी, जिसके बाद उनके आदेश लेकर ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता था। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि उन्हें इलाज के लिए रिम्स में ही रखा जाएगा।

    बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।

    हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हिंसा : मरने वालों की संख्या 34 पर पहुंची
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने थैलेसीमिया एनीमिया और हीमोफीलिया से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में डे केयर सेंटर की शुरुआत की

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    July 7, 2025
    क्राइम

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    Latest Posts

    Jio-BlackRock की शानदार शुरुआत, पहले NFO में जुटाए करोड़ों रुपये

    July 7, 2025

    हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    July 7, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.