Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 2:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : लंच तक भारत ने 129 पर दिये द.अफ्रीका को 6 झटके
    खेल

    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : लंच तक भारत ने 129 पर दिये द.अफ्रीका को 6 झटके

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : भारत ने अपने गेंदबाज़ों के जोरदार प्रदर्शन से तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को लंच तक 129 के निजी स्कोर पर छह झटके देकर मुश्किल में डाल दिया।
    दक्षिण अफ्रीका ने कल अपने 9 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। उसके बल्लेबाज़ों जुबाएर हम्जा ने शून्य और कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने एक रन से अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। प्लेसिस हालांकि अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके और तीसरे दिन पांच गेंदों बाद ही तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने उन्हें बोल्ड कर भारत को दिन का पहला और विपक्षी टीम का तीसरा विकेट दिला दिया।
    हम्जा हालांकि एक छोर संभालकर खेलते रहे और 16 रन पर तीन विकेट से टीम के स्कोर को 107 तक ले गये। उन्होंने 79 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाकर 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने बाेल्ड कर चौथा विकेट निकाला। टीम के इसी स्कोर पर फिर तेम्बा बावूमा भी चलते बने जिन्हें पदार्पण खिलाड़ी शाहबाज़ नदीम ने विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा को कैच कराया।
    बावूमा ने 72 गेंदों में पांच चौके लगाकर 32 रन बनाये। बावूमा और हम्जा ने 91 रन की उपयोगी अर्धशतकीय साझेदारी की। मेहमान टीम का छठा विकेट फिर हैनरिक क्लासेन ने लिया जिन्हें जडेजा ने ही बोल्ड किया और लंच तक दक्षिण अफ्रीका के 119 रन पर छह विकेट निकाल दिये। अभी जार्ज लिंडे 10 रन और डेन पिएट 4 रन पर नाबाद हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के गहनाघर गोलीकांड के विरोध में पूरे झारखंड में व्यापार बंद
    Next Article गुमला : पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खेल

    भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    August 4, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025: दुबई और अबू धाबी में होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान इस दिन भिड़ेंगे

    August 3, 2025
    खेल

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025
    Latest Posts

    उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई घर मलबे में दबे

    August 5, 2025

    दिशोम गुरुजी का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं : शाहिद इक़बाल

    August 5, 2025

    गुरुजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हुए भावुक, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की छलकी आंखें…

    August 5, 2025

    विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थगित, मोरहाबादी मैदान से हटाए जा रहे टेंट

    August 5, 2025

    प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.