Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»त्योहारों के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर रांची DC ने लोगों का जताया आभार
    झारखंड

    त्योहारों के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर रांची DC ने लोगों का जताया आभार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    त्योहारों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की मिसाल बन गई। वर्ष 2025 में होली, ईद, सरहुल, छठ, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे विविध त्योहारों को रांचीवासियों ने न केवल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया, बल्कि एक-दूसरे के पर्वों में सहभागी बनकर भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। ये बातें रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को लोगों का आभार जताते हुए कहीं।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सूझबूझ, समन्वय और सजगता ने इन सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने त्योहारों के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वच्छता, प्रकाश, चिकित्सा और तकनीकी निगरानी तक, हर पहलू को बारीकी से संभाला गया। शांति समितियों की सक्रियता, सोशल मीडिया की सतर्क निगरानी और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती ने पर्वों के उल्लास को निर्बाध बनाये रखा। इन आयोजनों से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च स्तरीय बैठकों में अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिये थे, जिसका क्रियान्वयन धरातल पर साफ दिखाई दिया।

    रांची DC ने कहा कि होली, ईद पर विभिन्न समुदायों की मौजूदगी ने भाईचारे को और मजबूत किया। आदिवासी संस्कृति का प्रतीक सरहुल पर्व अपनी शोभायात्राओं और लोक उल्लास के साथ मनाया गया। चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के भव्य जुलूसों ने रांची की सड़कों को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया। प्रशासन ने इस सहयोग के लिए महावीर मंडल, श्रृंगार समिति, तपोवन मंदिर समिति, डोरंडा और महानगर महावीर मंडल, केंद्रीय सरना समिति और सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को आभार और बधाई दी। इस क्रम में पुलिस बल, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी उनके कर्तव्यनिष्ठ सहयोग के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।

    इसके साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने भी त्योहारों को सौहार्द तथा आपसी भाईचारे से मनाने के लिए सभी को धन्यवाद और आभार जताया है।

    Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स

    Capital Ranchi Chaiti Durga Puja Chhath cultural unity devotion Eid enthusiasm example of brotherhood expressing gratitude Holi jharkhand Manjunath Bhajantri participation in festivals Ram Navami Ranchi DC Ranchi residents Sarhul social harmony आभार जताना ईद उल्लास चैती दुर्गा पूजा छठ झारखंड पर्वों में सहभागिता भाईचारे की मिसाल मंजूनाथ भजंत्री रांची DC रांचीवासी राजधानी रांची रामनवमी श्रद्धा सरहुल सामाजिक सौहार्द सांस्कृतिक एकता होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौ’त
    Next Article पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने राजनीति में रखा कदम, बनाई अपनी नयी पार्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.