Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में खलबली मच गई। जैसे ही इस ईमेल की जानकारी प्रशासन को मिली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। कोर्ट में मौजूद जज, वकील, कर्मचारी और आम लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। कुछ देर के लिए कोर्ट का कामकाज भी ठप हो गया।

    बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की जांच

    मामले की सूचना मिलते ही जगुआर की बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। बिल्डिंग, पार्किंग और आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है।

    आने-जाने वालों पर कड़ी नजर

    सिविल कोर्ट के आसपास मौजूद हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    साइबर सेल कर रही ईमेल की जांच

    धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी जांच में लगा दिया गया है। ईमेल कहां से भेजा गया, किस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल हुआ और इसके पीछे कौन है, इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है।

    मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय भी मौके पर पहुंच गए और पूरे सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सिविल कोर्ट और उसके आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहतीं।

    Also Read : धनबाद के इस गांव में चल रहा था नकली शराब का कारोबार, माल के साथ एक गिरफ्तार

    causing panic. Ranchi Civil Court receives bomb threat via email ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवर सचिव के साथ बदसलूकी, झारखंड सरकार ने मामले पर जताई चिंता
    Next Article बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले- संविधान का नाम लेना शोभा नहीं देता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.