Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 7:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : लोगों का दुख दूर करने सरकार पहुंची ग्रामीणों के द्वार
    झारखंड

    रामगढ़ : लोगों का दुख दूर करने सरकार पहुंची ग्रामीणों के द्वार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । लोगों का दुख दूर करने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिला प्रशासन गांव तक पहुंच गया है। बुधवार को डीसी संदीप सिंह के नेतृत्व में मांडू प्रखंड के बड़गांव में जनता दरबार लगाया गया। इस दरबार में उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। सबसे अधिक शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर सामने आई। उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। बड़गांव पंचायत के अलावा वेस्ट बोकारो एरिया के कई गांवों के लोग इस जनता दरबार में पहुंचे और डीसी से न्याय की गुहार लगाई। यहां दर्जनों मामले जमीन से जुड़े हुए भी आए। इसको लेकर डीसी ने मांडू अंचलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मांडू अंचल में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल आपूर्ति योजना से अधिकांश लोगों को जोड़ने के लिए डीसी ने आदेश जारी किया। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को पंचायत भवन में ग्रामीणों की मूल समस्या जैसे भू राजस्व की वसूली, रजिस्टर टू को अद्यतन करने, जमीन की नापी हेतु दिए गए आवेदनों का निष्पादन करने के लिए डीसी ने कहा। इस मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, डीपीआरओ रजनी रेजिना इंदवार, एसडीओ अनंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : सीएए के खिलाफ भारत बंद का रामगढ़ में नहीं दिखा असर
    Next Article भारत बंद का राजधानी रांची सहित राज्य के शहरी इलाकों में कोई खास असर नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी

    November 10, 2025
    Latest Posts

    लाल किला के बाहर कार में ब्लास्ट, तीन गाड़ियों खाक

    November 10, 2025

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    November 10, 2025

    वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी

    November 10, 2025

    बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी, मतदान दल ईवीएम के साथ रवाना

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.