Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ : चोरी और डकैती के सभी कांडों का हो तत्काल उद्भेदन : एसपी
    झारखंड

    रामगढ़ : चोरी और डकैती के सभी कांडों का हो तत्काल उद्भेदन : एसपी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • एसपी ने क्राइम मीटिंग में कोयला चोरों पर नकेल कसने का दिया निर्देश

    रामगढ़ l  जिले में चोरी और डकैती के सभी कांडों का उद्भेदन तत्काल होना चाहिए। जिले में बाइक पर सवार  लोगों को लूट रहे हैं। यहां तक की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ले रहे हैं। एक चिकित्सक के घर पर 5 लोगों ने डाका डाला। इन सभी मामलों में साइबर सेल भी बेहतर तरीके से पुलिस का सहयोग करे। यह बातें शुक्रवार को  एसपी प्रभात कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक में कही। अपने कार्यालय में उन्होंने रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार को विशेष तौर पर शहर में निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में जिस तरह से घटना हुई है उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एसपी ने कुजू और रजरप्पा थाना प्रभारी को कोयला चोरों पर नकेल कसने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोला, भदानीनगर, बरकाकाना, भुरकुंडा और पतरातू थाना क्षेत्र में भी कोयला चोरों के द्वारा अवैध तरीके से तस्करी की जा रही है। उन सभी पर नकेल कसना थाना प्रभारी का काम है। इसके अलावा अवैध तरीके से बालू और पत्थर की माइनिंग कर रहे लोगों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश एसपी ने दिया है।

    एसपी ने कहा कि कई थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। कुछ थाना प्रभारी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। जिसमें रामगढ़ और गोला थाना शामिल है। अन्य थाना प्रभारियों को मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक में  एसडीपीओ अनुज उरांव, पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर केशव कुमार, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर विद्यासागर, रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू सहित सभी थानों के प्रभारी और साइबर सेल के प्रभारी मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : बालू की अवैध माइनिंग को लेकर चार हाईवा जब्त, चालक फरार
    Next Article नक्सल प्रभावित बरवाडीह में शीघ्र खुले केंद्रीय विद्यालयः सुनील सिंह

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.