Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ डीसी ने गिनाई 2023 की उपलब्धियां, बोले-स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने गिनाई 2023 की उपलब्धियां, बोले-स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: नव वर्ष 2024 के अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी है. उपायुक्त ने कहा है कि वर्ष 2023 की तरह ही 2024 में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर जिले का विकास किया जाएगा. वहीं उन्होंने सभी जिलेवासियों से भी रामगढ़ जिले के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की है. उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में जिले के विकास के लिए डीएमएफटी के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत की 320 योजनाओं का चयन किया गया. वहीं वर्ष 2024 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 45 करोड रुपए की 120 योजनाओं के चयन हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है. विभिन्न चरणों की बैठक के उपरांत अंतिम रूप से स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कार्य किया जाएगा.

    युवाओं के लिए खास रहे यह साल

    वर्ष 2023 रामगढ़ जिले के युवाओं के लिए खास रहा. उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने हेतु अभियान मोड में नियुक्तियां की गई. जिसमें स्वास्थ्य विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण सहित विभिन्न परियोजनाओं में 100 से ज्यादा युवाओं की नियुक्तियां की गई. शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 14500 से ज्यादा बच्चियों को योजनाओं से जोड़ा गया है. वहीं 187 दिव्यांगों को दिव्यांग यंत्र उपलब्ध कराया गया. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत रामगढ़ जिले में लगभग 180 लाभुकों को 4 करोड़ रुपए की राशि का ऋण उपलब्ध कराया गया है. रामगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रवेश दिलाने हेतु जिले में डीएमएफटी के तहत कोचिंग परियोजना संचालित है. जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है.

    लोग चला रहे पौधारोपण अभियान

    उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से बचाने के जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लोग स्वयं आगे आकर पौधारोपण अभियान चला रहे हैं. अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए लोग न केवल लगाए गए पौधों की देखभाल कर रहे हैं बल्कि संबंधित क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में भी किया जा रहा है. 2024 में इसमे और भी प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा. राज्य के योग्य व जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास योजना का जिले में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया है. योजना के तहत अब तक 61,000 से ज्यादा लाभुकों का चयन जिले में किया गया हैय. जिसके उपरांत अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है.

    योग्य लाभुकों को मिल रहा पेंशन

    जिले के प्रत्येक योग्य व्यक्ति को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने हेतु सर्वजन पेंशन योजना का संचालन वर्ष 2023 में बेहद ही प्रभावी तरीके से किया गया है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु अब तक 6000 से ज्यादा आवेदन एकत्रित किए गए हैं. वहीं 2024 में भी इस योजना के तहत प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. 2023 में जहां रामगढ़ जिले में टाउन हॉल, इंडोर स्टेडियम, मौलाना अब्दुल आजाद कलाम आजाद पार्क सहित अन्य सौगातें जिले वासियों को मिली. अगले साल बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कार्य, छत्तरमांडू स्थित स्विमिंग पूल, दुलमी प्रखंड में गारमेंट फैक्ट्री परियोजना, सेंट्रलाइज्ड किचन परियोजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से जिले वासियों को लाभ मिलेगा. इन सब के अलावा उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लाई गई ग्राम गाड़ी योजना का भी संचालन वर्ष 2024 में खास रहेगा.

     

     

    2023 की उपलब्धियां Achievements of 2023 best wishes Chandan Kumar counting Dc Deputy Commissioner Development of the district education health Johar Live New Year planned Ramgarh Social Welfare उपायुक्त गिनाई चंदन कुमार जिले का विकास जोहार लाइव डीसी नव वर्ष योजनाबद्ध रामगढ़ शिक्षा शुभकामनाएं समाज कल्याण स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएफसीआई के दो ट्रकों के बीच फंसे ठेका मजदूर की मौत, आक्रोशितों ने काम कराया ठप
    Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर DPO को दिया गया प्रशिक्षण, कानूनी प्रक्रिया की दी गई जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.