Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में रामनवमी की तैयारी तेज, डीसी ने जुलूस रूट का लिया जायजा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रामनवमी की तैयारी तेज, डीसी ने जुलूस रूट का लिया जायजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। विधि-व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की तैयारी को लेकर प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीएम कुमार रजत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने जुलूस मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों और मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जुलूस मार्ग को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश

    डीसी ने रामनवमी जुलूस के मार्ग का निरीक्षण करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रास्ता पूरी तरह सुगम और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां कहीं भी अवरोध या जाम की संभावना है, उसे पहले ही दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के आगमन और प्रस्थान के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए विशेष प्लानिंग की जाए।

    मंदिरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बांधगाड़ी, रातू रोड (पंडरा क्षेत्र), महावीर चौक, मेडिकल चौक मंदिर, भूतहा तालाब स्थित हनुमान मंदिर, मेन रोड बजरंगबली मंदिर, डोरंडा और तपोवन मंदिर समेत कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समितियों और अखाड़ा सदस्यों से बातचीत कर बिजली, पेयजल, सीसीटीवी, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि सभी समितियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    तपोवन मंदिर में बैरिकेडिंग के निर्देश

    रामनवमी की शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव तपोवन मंदिर होने के कारण यहां विशेष व्यवस्था की जा रही है। डीसी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग करने और भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

    सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती

    उपायुक्त ने बताया कि पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी योजना बनाई गई है।

    भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश

    निरीक्षण के दौरान डोरंडा की सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन का स्वागत किया। कमिटी के सदस्यों ने कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने जुलूस का स्वागत करने और शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिलेवासियों से अपील की कि वे रामनवमी का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन आम लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

    Also Read : जमशेदपुर में 27 मार्च से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, शहर के कई हिस्सों में नो-एंट्री

    Ram Navami Preparations Intensify in Ranchi; DC Inspects Procession Route डीसी ने जुलूस रूट का लिया जायजा रांची में रामनवमी की तैयारी तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में 27 मार्च से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, शहर के कई हिस्सों में नो-एंट्री
    Next Article नीदरलैंड से मंगाया गया LSD हेहल उप डाकघर से बरामद, रिमांड में आरोपियों ने उगले राज

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.