Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री आवास में विधायक दल की बैठक आज
    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री आवास में विधायक दल की बैठक आज

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झामुमो गठबंधन की विधायक दल की बैठक आज होनी है. यह बैठक आज दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री आवास में होगी. बैठक में गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में मुहर लग सकती है. साथ ही नामांकन दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावकों के साइन भी लिये जा सकते हैं. अधिकृत रूप से झामुमो ने अभी तक अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

    पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से जब इस मामले में प्रेस वार्त्ता में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार झारखंडी होगा. चाहे वो लोकसभा का हो या विधानसभा का. उसके लिए घोषणा की जरूरत क्या है. सीधे 11 को जाकर नामांकन करायेंगे. उन्होंने हरिहर महापात्रा के नाम को खारिज करते हुए कहा कि झामुमो से उनका कोई संबंध नहीं है. सरफराज के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं.

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीट शेयरिंग पर भी एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर झामुमो व कांग्रेस में में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. झामुमो लोहरदगा से चमरा लिंडा को उम्मीदवार बनाना चाहता है. वहीं कांग्रेस झामुमो के लिए यह सीट छोड़ने पर राजी नहीं है. बताया गया कि एक दौर की फिर वार्ता होगी. इसके बाद सीटों के साथ झामुमो प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर देगा. वर्तमान में झामुमो ने गिरिडीह, दुमका, राजमहल, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम पर दावा किया है.

    Chief Minister House CM House Congress jharkhand Jmm johar live news Legislative Party meeting ranchi कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ झामुमो झारखंड बैठक मुख्यमंत्री आवास रांची विधायक दल सीएम आवास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी रांची के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का आज करेंगे ऑनलाइन उदघाटन, 10 लाभुकों को सौंपी जायेगी फ्लैट की चाबी
    Next Article देर रात नारकोटिक्स अधिकारी बनकर पहुंचे वसूली करने गांव, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.