Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हंसाने वाला रुला गया, राजू श्रीवास्तव ने 42 दिन लड़ी मौत से जंग, दिल्ली के एम्स में 58 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    जोहार ब्रेकिंग

    हंसाने वाला रुला गया, राजू श्रीवास्तव ने 42 दिन लड़ी मौत से जंग, दिल्ली के एम्स में 58 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराए गए राजू श्रीवास्तव लगातार 41 दिनों से बेहोश थे। उनके निधन से बॉलीवुड सहित देश भर में शोक की लहर छा गई है।

    राजू श्रीवास्तव का एम्स में इलाज जाने-माने डाक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक कि ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग ठीक से काम कर रहे थे।

    गौरतलब कि दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव गिर पड़े और फिर बेहोश हो गए। जिम स्टाफ ने तत्काल उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था, जहां पर जानकादी दी गई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।

    एम्स के आइसीयू में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पिछले डेढ़ सप्ताह के दौरान इंफेक्शन के चलते कई बार बुखार आया था। ब्रेन के अलावा उनके सारे अंग काम कर रहे थे। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी।

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करके अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म मैंने प्यार किया और बाजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसी विभिन्न फिल्मों में अन्य छोटी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक हास्य अभिनेता के रूप में काम किया। हालांकि उन्हें मुंबई में मिमिक्री से पहचान मिली।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: विधायक दीपिका पांडेय का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ में नहाने लगी
    Next Article BREAKING NEWS: 15 लाख के इनामी नक्सली विनय उर्फ मुराद यादव गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.