Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय
    क्राइम

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पवन, रांची

    राजधानी रांची के सिविल कोर्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खुद को यौन शोषण का पीड़ित और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाने वाली युवती ने अब न्यायालय को बताया है कि आरोपी युवक से मेरी दोस्ती इंस्टाग्राम से जरिये हुई थी. संपर्क बढ़ा और कुछ समय बाद हमारे बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था. इसी गुस्से में आकर उसने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दी थी.

    युवती ने कोर्ट को यह भी बताया है कि उसने पुलिस के दबाव और पुलिस के कहे अनुसार पूर्व में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराई थी. युवती के मुताबिक, ‘’मैंने जिस युवक हिमांशु राज पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाई थी, उसने कभी भी मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया था. खुद को पीड़ित बताने वाली युवती की मां ने भी कोर्ट को जानकारी दी है कि उसे घटना के बारे काई जानकारी नहीं हैं. पुलिस ने उनसे कोई पूछताछ नहीं किया था.

    केस में क्या था युवती का आरोप

    मामले में खुद को पीड़ित बताने वाली युवती ने आरोपी युवक हिमांशु राज के खिलाफ 17 जुलाई 2025 को लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया था. युवक पलामू जिले के उटारी रोड का रहने वाला है. केस में युवती का आरोप था कि आरोपी युवक से वह पिछले दो साल से प्रेम करती थी. आरोपी ने उससे कई बार शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया. इस वजह से वह गर्भवती हो गयी.

    बकौल युवती, जब इस बात की जानकारी मैंने हिमांशु राज को दी, तब उसने जबरन मेरा गर्भपात करा दिया. इस दौरान आरोपी ने मुझसे 26 हजार रुपये भी लिये और कान के गहने लेकर बेच दिया. खुद को पीड़ित बताने वाली युवती का आगे यह भी आरोप था कि जब उसने पैसा मांगा, तब आरोपी युवक ने उसे अपने कमरे में बंद कर दिया और जबरन यह रिकॉर्ड किया है मैं अपनी मर्जी से उसके कमरे में गयी हूं.

    पुलिस ने केस के अनुसंधान में आरोप पाया था सही

    चौंकाने वाली बात यह भी है कि युवती की शिकायत के आधार पर जब दर्ज केस किया गया और अनुसंधान किया गया, तब पुलिस ने आरोप को सही पाया था. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट कर दिया था. जिसके आधार पर केस में ट्रायल आरंभ हुआ था. इस केस में पुलिस ने तत्काल केस करने के बाद हिमांशु राज को जेल भेज दिया था. जिसके कारण युवक को दो माह पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था.

    केस में कब- कब क्या हुआ था

    • घटना की तिथि – 23 अक्तूबर 2023 -16अप्रैल 2025
    • केस दर्ज करने की तिथि – 17जुलाई 2025
    • केस में चार्जशीट की तिथि -31 अगस्त 2025
    • केस में चार्जफ्रेम की तिथि -17फरवरी-2026
    • जजमेंट रिसीव करने की तिथि -24 जून 2026
    • केस में जजमेंट की तिथि -30 जून 2026

    Also Read : जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

    32 महीने बाद मिला न्याय Spent 65 days in jail on sexual exploitation charges; justice served after 32 months. यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?
    Next Article ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.