Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 12:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा: विधायक दीपिका पांडेय का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ में नहाने लगी
    झारखंड

    गोड्डा: विधायक दीपिका पांडेय का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ में नहाने लगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2022Updated:September 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डाः विधायक दीपिका पांडेय ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. वो बीच सड़क पर ही नहाने लगीं. ऐसा उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर किया. उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

    इसी परेशानी को दिखाने के लिए वो ऐसा कर रही हैं. सड़क नहीं बनने के लिए उन्होंने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को जिम्मेदार ठहराया. महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय आज एक अलग रंग में दिखी. अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गोड्डा-पीरपैंती एनएच 133 को बनाने की मांग को लेकर वो बीच सड़क पर जमे पानी में बैठ गई. वहां जमे गंदे पानी से नहाने लगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहा है. लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई है.

    प्रदर्शन के दौरान विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि यह नेशनल हाईवे की सड़क है. इसे बनाने की जिम्मेदारी सांसद की होती है, लेकिन सांसद निशिंकात दुबे जी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि महगामा, मेहरमा और ठाकुरगंगति प्रखंड में सड़क दुर्दशा के लिए सांसद निशिकांत दुबे जिम्मेवार हैं.

    उन्होंने न केवल सड़क बल्कि 300 बेड के अस्पताल समेत कई योजना में अड़ंगा लगा कर रोक रखा है. जिस कारण महगामा के लोग परेशान हैं. विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की कि वे क्षेत्र की दुर्दशा पर गौर कर इसका समाधान करें. केंद्र और उसके प्रतिनिधि से कुछ उम्मीद करना बेमानी है. विधायक के विरोध प्रदर्शन को देख कर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मेहरमा के सिद्धो कान्हू चौक पर जुट गई.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू : दुर्गा पूजा में खपाने की थी तैयारी, छापेमारी में पकड़ा गया 40 लाख की नकली शराब
    Next Article हंसाने वाला रुला गया, राजू श्रीवास्तव ने 42 दिन लड़ी मौत से जंग, दिल्ली के एम्स में 58 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Related Posts

    झारखंड

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025
    झारखंड

    24 दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला DPS शिक्षक माइकल घोष की बॉ’डी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 13, 2025
    झारखंड

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, CM ने दिए जांच के आदेश

    July 13, 2025
    Latest Posts

    अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    July 13, 2025

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    July 13, 2025

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025

    24 दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला DPS शिक्षक माइकल घोष की बॉ’डी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 13, 2025

    बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से हावड़ा तक हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में पटना भी शामिल

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.