Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
    जोहार ब्रेकिंग

    राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपना इस्तीफा भेज दिया है. हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. इस्तीफा कुछ दिन पहले ही भेजा गया था, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है. किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर बीजेपी दौसा सीट हारती है तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने ऐलान किया था कि अगर वह अपने प्रभाव क्षेत्र की कोई भी सीट हारते हैं तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद जब चुनाव नतीजे आए तो समझा गया कि वह दौसा सीट हार गए हैं. वहीं, इस बात की अटकलें भी खूब लगाई जा रही थीं कि वह इस्तीफा देंगे. अब उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है.

    सवाई माधोपुर से जीते

    किरोड़ी लाल मीणा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात के संकेत भी दिए थे. वहीं, दौसा में हार के बाद विपक्ष भी लगातार उन पर निशाना साध रहा था. किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि वह हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. राजस्थान के कृषि मंत्री मीणा दो दिन पहले भी दिल्ली गए थे. इसी कारण वे राज्य विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं हुए थे. बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा सांसद थे. इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सवाई माधोपुर से मैदान में उतारा और वे जीत गए. किरोड़ी लाल मीणा दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे पांच बार विधायक भी रह चुके हैं.

    इस्तीफा किरोड़ी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री राजस्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के सरायढेला में कोयला कारोबारी के यहां ईडी का छापा
    Next Article छात्र अपना लक्ष्य तय करें और आगे बढ़ने के लिए परिश्रम करें : सुनीता चौधरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.