Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»27 लाख की खातिर राजस्थान के व्यवसाय का कट गया रांची में सिर, खूंटी पुलिस ने किया खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    27 लाख की खातिर राजस्थान के व्यवसाय का कट गया रांची में सिर, खूंटी पुलिस ने किया खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 6, 2025Updated:March 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम पुलिस की मदद से खूंटी पुलिस ने एक चर्चित मामले का खुलासा काफी मशक्कत के बाद किया है. यह मामला खूंटी जिला के मारंगदाहा थाना से संबंधित है. यहां पर एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग लावारिश अवस्था में बॉडी सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया था. जांच उपरांत खूंटी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरी ओर उक्त व्यक्ति का सिर रांची के नामकुम इलाके से बरामद भी कर लिया है. लावारिश बॉडी की शिनाख्त राजस्थान के व्यवसायी 27 वर्षीय पुखराज के तौर पर हुई है. मृतक व्यवसायी झारखंड से डोडा की खरीद फरोख्त का काम करता था. इसका खुलासा खूंटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने किया है. खूंटी पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इससे संबंधित सूचना दे दी है. ताकि, व्यवसायी के परिजन खूंटी पुलिस से संपर्क कर सकें और बॉडी को अपने कब्जे में ले सकें.

    हत्या के बाद अपराधियों ने सिर गाड़ दिया था खेत में

    खूंटी पुलिस के अनुसार नामकुम थाना क्षेत्र के सुकरीडीह में राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसका सिर काटकर वहीं एक अरहर के खेत में दफना दिया था और मृतक के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था. अपराधी ने पुलिस से साक्ष्य छिपाने ने लिए यह प्लान तैयार किया. पुलिस इस चर्चित हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

    राजस्थान का व्यवसायी 40 क्विंटल डोडा खरीदने आया था रांची

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान का पुखराज 27 फरवरी को 40 क्विंटल डोडा खरीदने रांची आया था. इस दौरान उसका संपर्क राज नामक व्यक्ति से हुआ. इसके बाद राज व्यवसायी को नामकुम ले गया और दो व्यक्तियों से उसकी मुलाकात कराई. व्यवसायी पुखराज के पास उस समय 27 लाख रुपये थे. लेकिन उस समय डोडा उपलब्ध नहीं था. नामकुम के दोनों लोगों ने सोचा कि हाथ में आए पैसे को वापस क्यों जाने दें. इसके बाद तीनों ने मिलकर योजना बनाई और हथौड़े से सिर पर वार कर व्यवसायी पुखराज की हत्या कर दी. इसके बाद सिर को पास के अरहर के खेत में गाड़ कर छिपा दिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर व्यवसायी के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के जानुमडीह मोड़ के पास फेंक दिया.

    क्या है मामला

    खूंटी पुलिस ने 28 फरवरी की सुबह उसका सिर कटा शव बरामद किया था. शव मिलने के बाद एसपी अमन कुमार ने डीएसपी वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले को सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. ब्लाइंड केस का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन तकनीकी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में सफलता हासिल की है.

    Also Read : CRPF डीजी अपने शहीद जवान महिमानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पलामू

    27 लाख की खातिर राजस्थान के व्यवसाय का कट गया रांची में सिर Khunti police revealed Rajasthan businessman's head chopped off in Ranchi for Rs 27 lakh खूंटी पुलिस ने किया खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article100 करोड़ के घोटाले पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने मांगा इतने दिन का वक्त
    Next Article विदेश मंत्री जयशंकर पर हमले की कोशिश, खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.