Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आतंकी फंडिंग में 9 साल से फरार श्रवण देवघर से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई
    झारखंड

    आतंकी फंडिंग में 9 साल से फरार श्रवण देवघर से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। आतंकी फंडिंग मामले में पिछले 9 सालों से फरार चल रहे आरोपी श्रवण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रवण को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। रायपुर पुलिस की टीम ने देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा इलाके से गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस आरोपी श्रवण को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर निकल गयी। रायपुर में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मान रही है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी श्रवण बिहार के जमुई जिले का मूल निवासी है। वर्तमान में वह देवघर के बंधा में रहते हुए ड्राइवरी का काम कर रहा था। इधर इस मामले में पुलिस ने बताया कि आतंकी फंडिंग मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ उसके खाते से लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले थे। जिस पर गुप्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी थी। वहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से उसे साइबर क्राइम मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ रायपुर लेकर पहुंची है।

    इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी के सदस्यों को पाकिस्तान से आने वाले फंड पहुंचता था गिरफ्तार श्रवण
    एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरोपी श्रवण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि, आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी के सदस्यों को पाकिस्तान से आने वाले फंड पहुंचाने मामले में आरोपी श्रवण कुमार मंडल पिछले 09 सालों के बाद देवघर से गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि खालिद ने धीरज को आइसीआइसीआइ बैंक में अकाउंट खुलवाने कहा। इस बात की जानकारी धीरज ने अपने मौसेरे भाई श्रवण मंडल को दी और कहा तुम भी जुड़ जाओ, बहुत पैसा मिलेगा। हम उसके साथ जुड़े हुए हैं। इसके बाद श्रवण ने सरस्वती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में बैंक में अकाउंट खुलवाया। जिसके बाद इसकी जानकारी पाकिस्तानी खालिद को दे दी गयी। खालिद ने श्रवण से कहा कि वह इस अकाउंट में जितना भी पैसा डलवायेगा, उसका 13 प्रतिशत हिस्सा काटकर बाकी पैसा उसके बताए अन्य लोगों के अकाउंट में जमा करना होगा। श्रवण के बैंक अकाउंट में अलग-अलग तारीखों पर 25-30 लाख से भी अधिक रुपये जमा कराये गये। जिसमें से 13 प्रतिशत रकम काटकर वह जुबैर हुसैन, राजू खान एवं आयशा बानो और प्रतिबंधित संगठन सिमी व इंडियन मुजाहीद्दीन समेत अन्य खातों में जमा करता था।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED ने पंकज मिश्रा को किया गिरफ्तार, करीब 8 घंटों तक पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
    Next Article तुपुदाना में चेकिंग के दौरान जानवर गाड़ी ने रौंदा महिला दारोगा को, रिम्स में मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.