Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 11:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»आंदोलनकारियों से नुकसान की वसूली करेगी रेलवे
    कारोबार

    आंदोलनकारियों से नुकसान की वसूली करेगी रेलवे

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हिंसक आंदोलन के कारण भारतीय रेलवे की संपत्ति को कुल लगभग 80 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और रेलवे इसकी वसूली आंदोलनकारियों से ही करेगी।

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे को इस आंदोलन के कारण कुल मिलाकर लगभग 80 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें से 70 करोड़ रुपए की क्षति पूर्व रेलवे के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में हुई है। उन्होंने बताया कि बाकी दस करोड़ रुपए का नुकसान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तहत असम एवं अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में हुआ है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुछ जगहों पर भी तोड़फोड़ हुई है।

    श्री यादव ने कहा कि स्टेशनों, कोचों एवं सिगनल पैनलों को नुकसान पहुुंचाया गया है। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) राज्य सरकार के राजकीय रेल पुलिस के साथ समन्वय से आंंदोलनकारियों से क्षतिपूर्ति की विधिक कार्यवाही करेगा। यह कार्यवाही रेल अधिनियम की धारा 151 के तहत की जाएगी।

    नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) के विरोध में चल रहे रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप रेलवे संपत्ति को सबसे ज्यादा नुकसान पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में हुआ जहां आंदोलन के कारण अधिकतर ट्रेनें रद्द किए जाने के बावजूद रेल संपत्तियों को तोड़फोड़ का शिकार होना पड़ा।

    रेलवे के किराये बढ़ाए जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर श्री यादव ने कहा कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

    उक्त कानून के खिलाफ सबसे पहले गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और आंदोलनकारियों ने ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाना शुरू किया। बाद में यह आंदोलन पश्चिम बंगाल में भी पहुंच गया जिससे कोलकाता और सियालदह आने-जाने वाली तमाम ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया। रेलवे के तीनों ज़ोनों में अनेक ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं या मार्ग अथवा समय परिवर्तन करना पड़ा।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैफ अली खान अपने सुपरहिट गाना ओले-ओले गाना के रिक्रिएट करेंगे
    Next Article सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

    Related Posts

    कारोबार

    कोटक महिंद्रा बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए कब

    July 17, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार सपाट खुला, सेंसेक्स में हल्की गिरावट, निफ्टी स्थिर

    July 16, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 181 अंकों की उछाल के साथ 82,418 पर पहुंचा

    July 15, 2025
    Latest Posts

    रंका अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का डीआईजी ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच में मिली खामियां

    July 17, 2025

    9 करोड़ की हेराफेरी में CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सब पोस्टमास्टर निकला मास्टरमाइंड

    July 17, 2025

    जामताड़ा SP राजकुमार मेहता का दिखा मानवीय चेहरा, सड़क पर गिरे घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर भेजवाया अस्पताल

    July 17, 2025

    नारायणपुर में शहादत दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी…

    July 17, 2025

    पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी

    July 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.