Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, झारखंड-बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें
    झारखंड

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, झारखंड-बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों से जुड़ेंगी। मई और जून में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इन ट्रेनों का सीधा फायदा झारखंड और बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि ये ट्रेनें आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।

    इन स्टेशनों पर मिलेगा फायदा

    ये स्पेशल ट्रेनें आसनसोल, दुर्गापुर, चित्तरंजन और मधुपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे झारखंड के रांची, धनबाद, जामताड़ा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    किन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

    रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिनमें भावनगर-हावड़ा स्पेशल, साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल, वलसाड-दुर्गापुर स्पेशल, उधना-दुर्गापुर स्पेशल, नांदेड़-आसनसोल स्पेशल और चारलापल्ली-मधुपुर स्पेशल शामिल हैं। पहले जहां 10 ट्रेनों की घोषणा की गई थी, वहीं अब दो नई ट्रेनें भी जोड़ी गई हैं-साबरमती-आसनसोल स्पेशल और सुल्तानपुर-डानकुनी स्पेशल, जिससे यात्रियों को सफर के और ज्यादा विकल्प मिलेंगे। 

    यात्रियों को बड़ी राहत

    इन ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिमी और दक्षिणी भारत से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट की परेशानी से राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को आसान बनाने के लिए की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC ऐप और वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, क्योंकि ये ट्रेनें सीमित तारीखों पर ही चलेंगी।

    Also Read : BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    Asansol Division Bhavnagar Howrah Train Charlapalli Madhupur Train Festival Travel Rush Indian Railways IRCTC Booking Jharkhand news Nanded Asansol Train Passenger Convenience railway announcement Railway Update Sabarmati Asansol Train Sultanpur Dankuni Train Summer Special Trains train routes Travel News Udhna Durgapur Train Valsad Durgapur Train West Bengal News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट
    Next Article रांची के धुर्वा डैम में डूबा युवक, पुलिस-NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.