Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खानुडीह में आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे ने किया सर्वे शुरू, जनता ने विधायक ढुल्लू महतो का जताया आभार  
    झारखंड

    खानुडीह में आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे ने किया सर्वे शुरू, जनता ने विधायक ढुल्लू महतो का जताया आभार  

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जिले के आद्रा रेल डिवीजन अंतर्गत खानुडीह दक्षिण पूर्व रेल फाटक से 50 गाँव सहित सरकारी कार्यालयों में आने जाने वाले लोग, स्कूली छात्र-छात्रायें, अस्पताल आने वाले मरीज हर दिन परेशानी का सामना करते हैं. एक दिन में दर्जनों बार रेल फाटक बंद खुलता रहता है, जिससे सबसे अधिक समस्या आस पास के लोगों को हो रही है. साल 1997 से रेल फाटक की समस्या को दूर करने को लेकर आरओबी निर्माण कराने की माँग स्थानिय लोगों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने की है.

    हाल के दिनों में इस समस्या को लेकर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर रेल फाटक के कारण हो रही लोगों के परेशानी से अवगत कराया था. रेल फाटक समस्या को खत्म करने के लिये आरओबी निर्माण कराने की माँग की थी. रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द सर्वे शुरू किया जायेगा, जो अब शुरू कर दिया गया है.

    इस समस्या के समाधान के लिये रेल विभाग अब सक्रिय हुआ है. आरओबी निर्माण को लेकर आद्रा रेल डिवीजन ने सर्वे शुरू कर दिया है, जिससे लोगों में काफी खुशी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि रेल फाटक के कारण हर दिन परेशानी लोग झेलते हैं. सर्वे टीम आकर सर्वे कर रही है. इस दौरान आधे घण्टे में 5 से अधिक बार रेल फाटक बन्द हुआ. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, सांसद सीपी चौधरी ने प्रयास किया, इसके लिये पूरी जनता आभार करती है. आरओबी निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए.

    रेलवे अधिकारी ने कहा कि विकास कार्य को लेकर रेल प्रशासन कार्य कर रही है. इसी कड़ी में खानुडीह रेल फाटक में आरओबी निर्माण कराने को लेकर सर्वे किया जा रहा है. इस पर बाघमारा विधायक ने कहा कि रेल फाटक से होने वाली समस्या से रेल मंत्री को उन्होंने अवगत कराया था. एक सप्ताह के अंदर सर्वे शुरू हो गया है. जल्द टेंडर करा कर निर्माण प्रारंभ कराया जायेगा. राज्य सरकार से उमीद है कि वह भी अपना फंड इसके लिये निर्गत कर आम जनता की समस्या को दूर करने में सहयोग करेगी.

     

    Adra Railway Division Baghmara MLA Dhanbad Dhullu Mahato Jharkhand news johar live news Khanudih Railway Officer ROB ROB Construction आद्रा रेल डिवीजन आरओबी आरओबी निर्माण खानुडीह जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ढुल्लू महतो धनबाद बाघमारा विधायक रेलवे अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाटर सप्लाई के लिए रखे गए पाइप में शरारती तत्वों ने लगाई आग, 10 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू
    Next Article बाइक के धक्के से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया रांची-चतरा मुख्य मार्ग जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.