Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में छापेमारी, उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में 3 घंटे तक चली तलाशी
    जोहार ब्रेकिंग

    बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में छापेमारी, उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में 3 घंटे तक चली तलाशी

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में सोमवार की अहले सुबह डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में छापेमारी हुई। जेल में छापेमारी की सूचना के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। 3 घंटे तक पुलिस ने जेल में बंद एक-एक कैदियों की गहन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा।

    खाली हाथ लौटी पुलिस

    करीब तीन घंटे तक छापेमारी करने के बाद पुलिस को खाली हाथ जेल परिसर से बाहर लौटना पड़ा। छापेमारी अभियान के दौरान डीसी और एसएसपी के अलावा एसडीओ, सिटी एसपी, डीएसपी, सिटी डीएसपी, सिल्ली डीएसपी, साइबर डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और 100 से ज्यादा पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

    औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

    जेल में छापेमारी करने की सबसे बड़ी वजह मोबाइल फोन है। यह पहली बार नहीं है, जब बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गयी है। इससे पहले भी कई बार यहां औचक छापेमारी की गयी है। रांची के साथ-साथ धनबाद और हजारीबाग स्थित जेलों में बंद गैंगस्टर्स द्वारा मोबाइल-सेलफोन के जरिये गिरोहों को ऑपरेट करने की खबर आयी थी। इसके बाद छापेमारी की गयी थी। इस दौरान रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के भीतर 150 से भी ज्यादा मोबाइल सिम एक्टिव पाये गये थे। पुलिस मुख्यालय ने जेल के भीतर सक्रिय सिमकार्ड नंबर, व्हाट्सएप नंबर, आइईएमईआई नंबर और वर्चुअल नंबर के ब्यौरे के साथ यह रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी।

    Birsa Munda Central Jail Deputy Commissioner Rahul Kumar Sinha Hotwar jharkhand Raid in Birsa Munda Central Jail ranchi searched SSP Kishore Kaushal बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 31 July 2023 : महीने के आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगा अपार धन का लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
    Next Article झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : नियोजन नीति व रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी विपक्षी पार्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.