Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 3:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी बोले, लॉकडाउन ने प्रवासी मजदूरों को दिया सबसे ज्यादा दर्द
    देश

    राहुल गांधी बोले, लॉकडाउन ने प्रवासी मजदूरों को दिया सबसे ज्यादा दर्द

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी ने बहुत लोगों को चोट पहुंचायी है लेकिन इसने सबसे ज्यादा दर्द प्रवासी मजदूरों को दिया है जिन्हें पीटा गया, रोका गया, डराया-धमकाया गया किंतु वे रुके नहीं और अपने घरों की तरफ चलते रहे।

    श्री गांधी ने प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत का एक वीडियो शनिवार को जारी करते हुए कहा कि मजदूरों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से अपने घरों को लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुछ श्रमिकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि रोजी रोटी छिनने के कारण परेशान हजारों मजदूर पैदल सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मजदूर सिर्फ काम चाहते हैं। प्रवासी श्रमिक इस बात से सबसे ज्यादा नाराज हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन लागू करते समय उनकी परवाह नहीं की तथा एकाएक लॉकडाउन की घोषणा कर दी। श्रमिक परेशान हैं कि इसे लगातार बढाया जा रहा है और उन्हें अपने घर जाने का मौका नहीं मिल रहा है। काम नहीं होने के कारण मजदूर सिर्फ अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं इसलिए पैदल चल रहे हैं।

    वीडियो में श्रमिकों ने कांग्रेस नेता से कहा कि लॉकडाउन लागू करने से पहले श्री मोदी को सोचना चाहिए था कि इस मुल्क में गरीब भी रहते हैं जो दिन में कमाते हैं और शाम को उसी कमाई से पेट भरते हैं। उन्हें गरीबों का ध्यान रखना चाहिए था और उसी के हिसाब से निर्णय लेना चाहिए था लेकिन वह हमेशा की तरह अचानक टीवी पर आए और पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया।

    श्री गांधी ने कहा कि सरकार को इन मजदूरों को उनके घर पहुंचाना चाहिए और 13 करोड़ जरूरतमंद परिवारों की सरकार को तुरंत मदद करनी चाहिए और उनके खाते में 7500 रुपये जमा करने चाहिए ताकि उन्हें अब और अधिक संकट का सामना नहीं करना पड़े।

    Congress Latest news Migrant Laborers National news Online news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गया में भारी संख्या में हथियार बरामद, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तयारी
    Next Article केंद्रीय भंडारण निगम ने सरकार को दिया 35.77 करोड़ का लाभांश

    Related Posts

    झारखंड

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, पहले जत्थे को पर्यटन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

    June 15, 2025
    Latest Posts

    द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    June 15, 2025

    गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 15, 2025

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025

    जनता 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है, अब गाड़ी बदलने की बारी है : तेजस्वी यादव

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.