Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कस्तुरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम, 2.22 लाख बच्चों को दी गई दवा
    झारखंड

    कस्तुरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम, 2.22 लाख बच्चों को दी गई दवा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रीय कृमि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर गुमला जिला मुख्यालय के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक विशेष जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को कृमि से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल दवा की खुराक दी गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह दवा बच्चों को बीमारियों से बचाएगी और उनकी पढ़ाई व समग्र विकास में मददगार होगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि 100% लक्षित बच्चों तक दवा पहुंचाई जाए।

    सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहिया कर्मियों की मदद से कुल 2,22,552 बच्चों को आज दवा दी जा रही है। जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 19 दिसंबर को फिर से दवा दी जाएगी।

    महिला स्वास्थ्य पर विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

    सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में ‘स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 242 आयुष आरोग्य मंदिरों में आयोजित होगा।

    इस दौरान सभी उम्र की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यक उपचार भी मुहैया कराया जाएगा। सिविल सर्जन ने जिले की सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसका लाभ उठाएं।

    आंगनबाड़ी सेविका आयुष आरोग्य मंदिर एल्बेंडाजोल दवा कस्तुरबा गांधी विद्यालय कृमि मुक्ति अभियान गुमला जिला प्रशासन गुमला समाचार झारखंड समाचार झारखंड स्वास्थ्य विभाग डॉ शंभूनाथ चौधरी दिलेश्वर महतो बच्चों का स्वास्थ्य महिला स्वास्थ्य अभियान राष्ट्रीय कृमि दिवस सहिया कार्यकर्ता सामाजिक अभियान स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान स्वास्थ्य विभाग झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट बाजार, निवेश के लिए बेहतर मौका : रिपोर्ट
    Next Article अचानक धधक उठी चलती हुई बाइक, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.