Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 2:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी पटना पहुंचे, कहा -बीजेपी हिंदूस्तान को तोड़ने, और नफरत फैलाने का काम कर रही है
    बिहार

    बिहार : विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी पटना पहुंचे, कहा -बीजेपी हिंदूस्तान को तोड़ने, और नफरत फैलाने का काम कर रही है

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पटना पहुंचे। गांधी और खरगे का पटना हवाई अड्डे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया।
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और एक तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की…भाजपा हिंदूस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है।

    राहुल और खड़गे के पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ केसी वेणुगोपाल भी हैं। राहुल गांधी और खरगे यहां से सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे।

    कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सदाकत आश्रम को सजाया गया है। राहुल गांधी के बिहार पहुंचने पर कांगेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

    कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ये नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री आवास जाएंगें।

    अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में जुटे हैं। इसे लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बैठक होने वाली है, जिसमें भाजपा विरोधी मजबूत मोर्चे के गठन को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    इस बैठक में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है। बैठक दिन के करीब 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे जबकि अंतिम संबोधन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का होगा।

    नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता गुरुवार को हो पटना पहुंच गए हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा के काला जंगल में 4 आतंकी ढेर
    Next Article सीट ब्लॉकिंग घोटाला : ईडी ने तेलंगाना में 16 स्थानों पर छापे मारे, 1.4 करोड़ रुपये जब्त

    Related Posts

    बिहार

    नालंदा में किशोर की ह’त्या से आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम की

    August 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में कई ठिकानों पर NIA की बड़ी रेड, AK-47 तस्करी को लेकर हो रही छापेमारी

    August 21, 2025
    बिहार

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की एक कली, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

    August 21, 2025

    नालंदा में किशोर की ह’त्या से आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम की

    August 21, 2025

    गिरिडीह में सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, रैली निकाल कर रखी 6 सूत्री मांगें

    August 21, 2025

    लोकसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 12 विधेयक पारित

    August 21, 2025

    उपराष्ट्रपति पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.