Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 3:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी पहुंचे नवादा, बीजेपी के नारों पर दी फ्लाइंग किस
    ट्रेंडिंग

    ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी पहुंचे नवादा, बीजेपी के नारों पर दी फ्लाइंग किस

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वोटर अधिकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी ने गया जिले से नवादा तक का सफर तय किया। इस दौरान हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए, जिस पर राहुल ने कार रुकवाकर उन्हें थम्स अप और फ्लाइंग किस दी और मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए।

    गांव पहुंचकर की लोगों से बातचीत

    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला वजीरगंज ब्लॉक में अचानक रुका। दोनों नेता वहां से करीब 500 मीटर अंदर मनैनी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने देवी मंदिर में पूजा की और ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। राहुल ने लोगों को संविधान और मताधिकार की अहमियत के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।

    #WATCH नवादा, बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली। pic.twitter.com/n1Zs4yy8Hu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025

    महिलाओं ने किया स्वागत, लेकिन इंतजार ही रह गया

    गया के रसलपुर में कई महिलाएं पूजा की थाली, जल और नारियल लेकर राहुल गांधी के स्वागत को तैयार थीं, लेकिन काफिला बिना रुके नवादा की ओर निकल गया, जिससे महिलाएं मायूस रहीं।

    राहुल का जनसंवाद कार्यक्रम

    नवादा में शाम 4 बजे राहुल गांधी ने खरांठ मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज, चंदन चौक, थाना मोड़, जयप्रकाश नारायण मोड़, गुमटी रोड और पटेल चौक पर जनसंवाद किया। इसके बाद वे शेरपुर मोड़, सरकट्टी मोड़ और शाहपुर मोड़ होते हुए बरबीघा के लिए रवाना हो गए।

    सभा में संविधान लहराया, चुनाव आयोग पर साधा निशाना

    सोमवार शाम गया में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संविधान की प्रति लहराते हुए कहा, “ये भारत माता का संविधान है। जब ये लोग वोट चोरी करते हैं, तो संविधान की आत्मा पर हमला करते हैं।”

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    तेजस्वी यादव का हमला

    वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गया में अपने कामों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा, “उन्हें खुद हलफनामा देना चाहिए कि रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लेंगे और विदेश नहीं भागेंगे।”

     

    ‘संविधान बचाओ कांग्रेस यात्रा गया ग्रामीण दौरा चुनाव 2025 चुनाव आयोग जनसंवाद ज्ञानेश कुमार तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव बयान नवादा पटेल चौक फ्लाइंग किस बिहार राजनीति बीजेपी विरोध प्रदर्शन भाजपा विरोध भारतीय राजनीति मताधिकार मनैनी गांव महिला स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त रसलपुर राहुल गांधी राहुल गांधी भाषण वोटर अधिकार यात्रा वोटर लिस्ट विवाद हिसुआ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNDA की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- राधाकृष्णन सबको साथ लेकर चलने वाले नेता
    Next Article कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-गैस टैंकर की टक्कर में युवक की मौ’त

    Related Posts

    खेल

    एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से किया अरेस्ट

    August 19, 2025
    झारखंड

    रांची के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मिली बेल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी

    August 19, 2025

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में शराब पहुंचा रहे थे बिहार, रामगढ़ में पुलिस ने ट्रक सहित दो को दबोचा

    August 19, 2025

    101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से किया अरेस्ट

    August 19, 2025

    राजस्थान पुलिस ने पलामू से दो साइबर ठगों को दबोचा

    August 19, 2025

    रांची के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मिली बेल

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.