Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी का बिहार में चुनावी जनसभा आज, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी का बिहार में चुनावी जनसभा आज, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर के सकरा पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम के समर्थन में जनसभा करेंगे। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मौजूद रहेंगे।

    इसके बाद तीनों नेता दोपहर 2:50 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। वहां दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोआम गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। दरभंगा ग्रामीण से राजद प्रत्याशी ललित यादव और केवटी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ. फराज फातमी मैदान में हैं। बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रमुख राजेश राठौड़ ने बताया कि चुनाव घोषणा के बाद राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा है।

    मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर राजद, 2 पर कांग्रेस और 2 पर VIP चुनाव लड़ रही हैं। वहीं दरभंगा की 10 सीटों में से 4 पर राजद, 2 पर कांग्रेस, 2 पर VIP और एक गौराबोड़ाम सीट पर राजद और VIP के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों जिलों में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होगा।

    महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र – “बिहार का तेजस्वी प्रण”

    पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन की ओर से घोषणा पत्र जारी किया गया। इसे राजद नेता तेजस्वी यादव ने जारी किया। घोषणा पत्र का नाम “बिहार का तेजस्वी प्रण” रखा गया है।

    मुख्य वादे :

    • हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी – 20 महीने में लागू करने का वादा।
    • 20 दिन में नया अधिनियम बनाने की घोषणा।
    • 5 एक्सप्रेस-वे के निर्माण का वादा।
    • 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

    इसके अलावा युवाओं, महिलाओं, संविदाकर्मियों, पुराने पेंशनधारियों, किसानों और गरीब परिवारों के लिए भी कई वादे किए गए हैं।

    घोषणा पत्र जारी करते समय तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा मौजूद थे। हालांकि, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मंच पर नजर नहीं आए। तेजस्वी यादव ने कहा, “हम केवल सरकार बनाने नहीं, बल्कि बिहार को बनाने आए हैं। आज महागठबंधन ने मिलकर बिहार के लोगों के सामने अपना संकल्प रखा है।”

    Also Read : झारखंड में मोंथा तूफान का कहर : भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Rahul Gandhi on Bihar tour today Tejashwi Yadav and Mukesh Sahni will also be with him तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मोंथा तूफान का कहर : भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

    Related Posts

    बिहार

    प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

    October 29, 2025
    बिहार

    छठ का प्रसाद देकर लौट रहा था साढू के घर से, रस्ते में हो गया…

    October 29, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई दौरे पर, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में करेंगे शिरकत

    October 29, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में सरकारी अनाज गोदाम में लगी भीषण आ’ग

    October 29, 2025

    प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

    October 29, 2025

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पटना के लिए रवाना, चुनावी रैलियों की तैयारी

    October 29, 2025

    छठ का प्रसाद देकर लौट रहा था साढू के घर से, रस्ते में हो गया…

    October 29, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई दौरे पर, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में करेंगे शिरकत

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.