Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिराज सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर इस यात्रा के जरिए वोट बैंक की राजनीति करने और बिना सबूत वोट चोरी का शिगूफा छोड़कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

    केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बिहार के बेगूसराय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी खानदानी ठग हैं, वे बिहार सिर्फ नौटंकी करने वोट बैंक की राजनीति करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप तो लगाया, लेकिन उच्चतम न्यायालय में 65 हज़ार लोगों का भी हलफनामा तक दाखिल नहीं किया। वे सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर 65 लाख नाम काटे गए हैं, तो कम से कम 65 हज़ार लोगों का आवेदन तो देना चाहिए। आपने कोई आवेदन नहीं दिया, क्योंकि आप झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी पार्टी लोकतंत्र की चोरी करने वाली पार्टी रही है।

    गिरीराज सिंह ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने भी उच्चतम न्यायालय का आदेश नहीं माना और देश में आपातकाल लगा दिया था। यह लोग खानदानी ठग हैं और अब बिहार में वोटरों को ठगने आ रहे हैं। इनकी मंशा रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को वोट का अधिकार देने की है, ताकि इनकी राजनीति चलती रहे।

    केंद्रीय मंत्री गिरीराज ने कहा कि हर बार राहुल गांधी झूठ बोलते हैं और बाद में माफी मांगते हैं। इस बार भी या तो माफी मांगेंगे या देश में अराजकता फैलाएंगे। कर्नाटक में राहुल गांधी की स्कूल विजिट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अभी ब्लैकबोर्ड पर टीचर बनकर पढ़ा रहे थे, लेकिन असली सवाल यह है कि चुनाव आयोग द्वारा मांगा गया एफिडेविट कब देंगे?

    Also Read : हमने एक ऐसे जननेता को खो दिया है जो हमेशा समाज के लिए समर्पित रहे : केशव महतो कमलेश

    Rahul Gandhi is coming to Bihar only to do vote bank politics: Giriraj Singh सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहमने एक ऐसे जननेता को खो दिया है जो हमेशा समाज के लिए समर्पित रहे : केशव महतो कमलेश
    Next Article नेमरा में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे मंत्री योगेंद्र प्रसाद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.