Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राहुल गांधी ने रद्द की अपनी प्रेस कांफ्रेंस, शिबू सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त
    झारखंड

    राहुल गांधी ने रद्द की अपनी प्रेस कांफ्रेंस, शिबू सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिबू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी सोमवार को अपनी प्रेस वार्ता रद्द कर दी। शिबू सोरेन के निधन ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ा दी है।

    राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ।

    आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

    हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन… pic.twitter.com/sFiQrFHF2e

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2025

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन एवं समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शिबू सोरेन जी आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहेगा।”

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक श्री शिबू सोरेन जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें।

    मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी, श्रीमती @JMMKalpanaSoren जी एवं समस्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।…

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2025

    Also Read : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रघुबर दास और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

    Also Read : भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, सिराज के पांच विकेट ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    expressed condolences on the death of Shibu Soren Rahul Gandhi's press conference cancelled राहुल गांधी की प्रेस वार्ता रद्द शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
    Next Article शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे पहुंचेगा रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.