Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राहुल गांधी मीडिया के सामने आए, बोले- मुझे मारो-पीटो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी मीडिया के सामने आए, बोले- मुझे मारो-पीटो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। गुजरात की सूरत कोर्ट से आपराधिक मानहानि के मामले में सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद शनिवार (25 मार्च) को राहुल गांधी पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है, इसके रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा, “मुझे मारो-पीटो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता, मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।”

    उन्होंने कहा, अडानी जी की शेल कंपनी हैं, उसमें 20 हजार करोड़ रुपये किसी ने निवेश किया, अडानी जी का पैसा नहीं है, पैसा किसी और का है, सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। मैंने संसद में प्रूफ लेकर, मीडिया रिपोर्ट्स निकालीं। अडानी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में डिटेल में बोला। ये रिश्ता नया नहीं है, रिश्ता पुराना है। मैंने इसको लेकर सवाल पूछा।

    राहुल गांधी ने कहा, “मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं, आप मुझे जेल में डालकर नहीं डरा सकते, ये मेरा इतिहास नहीं है… मैं हिंदुस्तान के लिए लड़ता रहूंगा। संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया, मैंने संसद के स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।” राहुल गांधी ने कहा कि संसद से मेरे भाषण हटाया गया, लेकिन मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

    राहुल गांधी ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है सब समाज एक हैं, सबको एक होकर चलना है, भाईचारा होना चाहिए, सबमें प्यारा होना चाहिए, नफरत नहीं होनी चाहिए, हिंसा नहीं होनी चाहिए, ये ओबीसी का मामला नहीं है, ये मोदी जी और अडानी जी के रिश्ते का मामला है, मुझे तो इस बात का जवाब चाहिए कि अडानी जी को 20 हजार करोड़ कहां से मिले?”

    सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई. हालांकि, सुनवाई के दौरान ही अदलात ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी और सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता फैसले को चुनौती दे सकें. राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “क्यों सभी चोरों का समान उपनाम (सरनेम) मोदी ही होता है?”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
    Next Article पलामू : एसकेएम कंपनी आगजनी मामले में टॉप कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.