Ranchi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने किया।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से नेमरा गांव के लिए रवाना हुए, जहां शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। झारखंड के आदिवासी समुदाय में गहरी पैठ रखने वाले शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन और विदाई के लिए भारी संख्या में आम लोग और राजनीतिक हस्तियां पहुंच रही हैं।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री और सांसद भी अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा पहुंचे हैं। बता दे कि बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रांची पहुंचे हुए हैं।
Also Read : सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…
Also Read : पेड़ से लटका मिला छात्र का श’व, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका…
Also Read : शिबू सोरेन जिस खाट पर करते थे आराम, उसी पर ले जाये गये घाट
Also Read : घूसखोर महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20 हजार रुपये ले रहे थे रिश्वत
Also Read : Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम