Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राहुल गांधी और हेमंत सोरेन समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं- खरसावां में बोले हिमंता बिस्वा सरमा
    झारखंड

    राहुल गांधी और हेमंत सोरेन समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं- खरसावां में बोले हिमंता बिस्वा सरमा

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खरसावा: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज खरसावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला. सरमा ने राहुल गांधी पर हिंदू समाज को बांटने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था.

    उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “राहुल गांधी को यह पूछना चाहिए कि झारखंड में कितने आदिवासी युवाओं को नौकरी मिली है. आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन कौन लूट रहा है और इसे कौन संरक्षण दे रहा है? एक नंबर हेमंत सोरेन और दो नंबर राहुल गांधी. हेमंत सोरेन की जिम्मेदारी है कि वे झारखंड में घुसपैठियों को आने से रोकें, लेकिन वे इस पर काम नहीं कर रहे हैं. हम धर्म की बात नहीं करते, हम घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात करते हैं.”

    सरमा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और झारखंड की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, जबकि राज्य सरकारें घुसपैठियों को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि संथाल परगना क्षेत्र में मुस्लिम आबादी 10% से बढ़कर 34% क्यों हो गई है. उन्होंने कहा, “क्या ये यहां के मुसलमान हैं? हाईकोर्ट ने इस पर सवाल उठाया है, और अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठिए आदिवासी बहनों से शादी करके उनकी जमीन हड़पते हैं.” सरमा ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि वे घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “वे सिर्फ वोट बैंक के दलाल हैं. अगर वे वोट बैंक के दलाल नहीं होते, तो उन्हें घुसपैठियों को बाहर निकालने का ऐलान करना चाहिए.”

     

    असम आदिवासी समाज कांग्रेस खरसावां घुसपैठ घुसपैठियों चुनाव जनसभा झारखंड झारखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी भारत मुस्लिम आबादी राजनीतिक बयान राहुल गांधी वोट बैंक संथाल परगना हिमंता बिस्वा सरमा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर नई बेंच को सौंपा फैसला
    Next Article अंजुमन इस्लामिया के सदर और भाजपा के जावेद मंसूरी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.