Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रघुवर सरकार ने संथाल की तस्वीर बदल दी : भाजपा
    झारखंड

    रघुवर सरकार ने संथाल की तस्वीर बदल दी : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सन्थाल के सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में संथाल की तस्वीर बदल दी। जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास करने का काम किया।
    हांसदा ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2014 के पहले गैर भाजपा की सरकार तो बनी पर कई समाज उपेक्षित रहे, विकास से वंचित रहे। इनमें आदिम जनजाति के लोग खास रहे। इनपर कोई ध्यान नहीं रहा। वर्ष 2014 के बाद भाजपा की सरकार आई तो आदिम जनजातियों की स्थिति में सुधार होने शुरू हुए। उनके घर तक योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इसपर कई प्रयास किये गए। कई योजनाओं की शुरुआत की गई , जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में झारखंड पुलिस में पहाड़िया समुदाय के लिए दो बटालियन का गठन किया गया। यह पहल पहली बार की गई। यही नहीं पहली बार आदिम जनजातियों के परिवारों को मुख्यमंत्री डाक योजना के तहत 35 किलो अनाज प्रत्येक माह उनके घर तक पहुंचाया गया। इस योजना के माध्यम से 73,386 परिवारों को लाभ मिल रहा है।
    हांसदा  ने कहा कि रघुवर सरकार ने संथाली पांडुलिपि को सरकारी मान्यता दी और इसे प्रोत्साहित भी की जा रही है। इसके अलावा संथालों के प्रमुख तीर्थस्थल लुगुबुरु घण्टबाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर यहां लगने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा दे दिया गया। आज तक हेमंत सरकार ने इनके बारे में कभी सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने पहली बार आदिम जनजाति टोलों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना चलाई गई, इसके लिए सरकार ने 136 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। इस योजना का लाभ 2251 आदिम जनजाति टोलों के लोगों को मिलेगा।
    हांसदा  ने भाजपा के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में आदिम जनजातियों के लिए कई नई योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि हर साल जनजाति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जहां जनजाति इतिहास के मुद्दों और गौरव के बारे में लिखने वाले देशभर के लेखक व कवि जनजातीय संस्कृति और भाषाओं को मानने वाले सभी एक साथ शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जनजातीय कला, संगीत और साहित्य को बढ़ावा दिया जाएगा। जनजातीय महिलाओं के पुराने और नए स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलेवी लेने आए पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को देशद्रोह मामले में सुनाई सजा-ए-मौत

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.