Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा : नकली खाद बीज बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली बीज जब्त
    झारखंड

    गढ़वा : नकली खाद बीज बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली बीज जब्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    खरौंधी : खरौंधी प्रखंड में नकली बीज और रासायनिक खाद पैकिंग कर बेचने वाले बहुत बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। थाना क्षेत्र के चंदनी मोड़ स्थित कृष्णा साह के खाद बीज दुकान से भारी मात्रा में धान और मक्का का कथित नकली बीज, बायर नामक बीज कंपनी का रैपर एवं कई सील करने वाला मशीन बरामद किया गया है।

    किसानों की शिकायत पर पहुंचे बायर कंपनी के अधिकारियों ने उक्त दुकान से जप्त सेंपल की जांच के बाद इसका खुलासा किया है। किसानों को जानकारी मिली थी कि खरौंधी में कृष्णा साह व अन्य कई रसूखदारों के दुकान में लंबे अरसे से नकली खाद बीज की पैकिंग एवं बिक्री की जा रही है। किसानों ने ही इसकी शिकायत बायर कंपनी से की थी कि उनके द्वारा खरीदी गई मक्का एवं धान के बीज का जर्मिनेश अच्छा नहीं है।

    किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को कृष्णा साह के दुकान की जांच की। जांच के क्रम बायर कम्पनी के 6444 ब्रांड का भारी मात्रा में रैपर मिला। साथ ही उसे पैक करने के लिए कई सील मशीन भी पाया गया। कंपनी के द्वारा धान एवं मक्का के बीज की भी जांच की गई जो सामान्य बीज पाया गया। बाद में कंपनी के लोगों ने एसपी अंजनी कुमार झा से शिकायत कर जांच में मदद का अनुरोध किया। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुकान एवं गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई। जहां भारी मात्रा में मक्का एवं धान का नकली बीज, बायर कंपनी का रैपर एवं सील करने वाली कई मशीनें जप्त की गई। बताया गया है कि लगभग पांच हजार बोरा नकली डीएपी उसके गोदाम भरा हुआ मिला है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कारोबारी के द्वारा पूरे जिले में नकली खाद बीज की आपूर्ति की जाती है। दुकानदार के गोदाम में भारी मात्रा में नकली खाद का भंडारण किया गया है। जिसे फर्जी तरीके से पारस डीएपी के बोरा में पैकिंग कर गढ़वा जिले के साथ-साथ बिहार एवं यूपी में ट्रक के ट्रक आपूर्ति की जाती है। हालांकि खाद बीज के इस काले कारोबार में कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। प्रशासन ने अभी गहराई से इस मामले में छानबीन और छापामारी की तो अभी और भी भारी मात्रा में नकली खाद बीज बरामद होने का अनुमान है। उधर कंपनी के लोगों के द्वारा उक्त दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में डीसी रमेश घोलप ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सीओ और कृषि पदाधिकारी को वहां भेजा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के 6 वर्षीय विवान शौर्या ने 129 पेंटिंग्स बना इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम
    Next Article उदयपुर मर्डर केस : पेशी के दौरान कन्हैया के हत्यारों की पिटाई, कोर्ट ने एनआईए को दी 10 दिन की रिमांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.