Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Feb, 2026 ♦ 5:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुरी रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट की सशर्त मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    पुरी रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट की सशर्त मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा में पुरी जगन्नाथ यात्रा को सोमवार को सशर्त हरी झंडी दे दी।

    मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की खंडपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर रथयात्रा निकालेगी और सुरक्षा के उपाय करेगी।

    आदेश सुनाते वक्त मुख्य न्यायाधीश का माइक बीच में ही बंद हो गया। बाद में उन्होंने कहा कि खंडपीठ के दोनों साथी न्यायाधीशों के आदेश की प्रति देख लेने के बाद संबंधित विस्तृत आदेश वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

    न्यायमूर्ति बोबडे ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में देखकर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, “हम सरकार को यह नहीं कह रहे कि उसे क्या करना चाहिए, लेकिन हम कुछ शर्तों के साथ इसकी (रथयात्रा की) अनुमति दे रहे हैं।”

    इससे पहले सुबह श्री मेहता ने मामले का विशेष उल्लेख न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष किया था और कुछ प्रतिबंधों के साथ रथयात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया था। श्री मेहता ने कहा था कि यह रथयात्रा सदियों पुरानी है और इसे रोकना ठीक नहीं होगा। यदि रथयात्रा रुकती है तो अगले 12 साल बाद ही यह फिर से शुरू हो पायेगी।
    उन्होंने कहा था कि इस मामले में कुछ शर्तों और हिदायतों के साथ पूर्व के आदेश में संशोधन किया जाना चाहिए, मसलन रथयात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर में काम करने वाले उन लोगों का चयन किया जाना चाहिए जो कोरोना निगेटिव हों।
    उन्होंने पूरी रथयात्रा के सीधे प्रसारण की व्यवस्था कराने की सलाह दी थी ताकि श्रद्धालु इस यात्रा का आनंद उठा सकें।
    श्री साल्वे ने भी केंद्र की दलील का समर्थन किया था। इसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा था कि वह सभी मामलों की सुनवाई के बाद आदेश में संशोधन के मसले पर विचार करेंगे, परंतु कुछ देर बाद सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से यह सूचना प्राप्त हुई कि आदेश में संशोधन को लेकर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश बोबडे, न्यायमूर्ति बोपन्ना और न्यायमूर्ति माहेश्वरी की खंडपीठ करेगी। इसी खंडपीठ ने रथयात्रा पर रोक को लेकर 18 जून को अपना आदेश सुनाया था।
    एक बजकर आठ मिनट पर न्यायमूर्ति बोबडे अपने साथी न्यायाधीशों के साथ स्क्रीन पर प्रकट हुए, लेकिन उन्होंने आते ही कहा कि वह इस मामले की सुनवाई ढाई बजे करेंगे, लेकिन किसी कारण से सुनवाई करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई। गौरतलब है कि यह रथयात्रा कल होनी है।

    Latest news National news Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में 3, रांची व चतरा से मिले 2-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या 2110
    Next Article कुजू कोयला मंडी में रामगढ़ पुलिस का छापा, कैफे संचालक समेत दो हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : राहुल सिंह गैंग पर रांची पुलिस की बड़ी चोट, 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    February 15, 2026
    देश

    अग्निवीर भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    February 15, 2026
    देश

    चारधाम यात्रा का शुभारंभ करीब, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां तय

    February 15, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : राहुल सिंह गैंग पर रांची पुलिस की बड़ी चोट, 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    February 15, 2026

    नाले से मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    February 15, 2026

    चतरा में खुलेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय, 50 एकड़ भूमि चिन्हित…जानें

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम हेमंत ने पहाड़ी में की पूजा-अर्चना, बोले- भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे

    February 15, 2026

    जमताड़ा नगर क्षेत्र में चार दिन शराब बिक्री बंद, जिला प्रशासन का आदेश

    February 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.