Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जन शिकायत समाधान शिविर : महीनों से दौड़ रहे थे थाने, गिरफ्तारी पर टालमटोल कर रहा था थानेदार, एसपी ने फटकारा तो चंद मिनट में आरोपी के घर की कुर्की को तैयार पुलिस
    झारखंड

    जन शिकायत समाधान शिविर : महीनों से दौड़ रहे थे थाने, गिरफ्तारी पर टालमटोल कर रहा था थानेदार, एसपी ने फटकारा तो चंद मिनट में आरोपी के घर की कुर्की को तैयार पुलिस

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। जन शिकायत समाधान शिविर के जरिए देवघर पुलिस ने बुधवार को आरके मिशन स्कूल के सभागार में ऑन द स्पॉट कई मामलों का निपटारा किया। कार्यक्रम में पुलिस कप्तान अजीत पीटर डुंगडुंग ने एक दर्जन से अधिक मामले में पीड़ितों के दर्द को सुना और उस पर संबंधित इंस्पेक्टर और थानेदार से कार्रवाई में हो रही देरी पर जवाब तलब किया। एसपी ने कहा कि पिछली बार इस शिविर के जरिए कुल 41 मामले देवघर पुलिस के पास आए थे, जिसमें 40 का समाधान किया गया था। इसमें पांच मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक मामले में आवेदनकर्ता ने ही रुचि नहीं दिखाई, इस कारण वह मामला लंबित रह गया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान पुलिस नहीं कर सकती है। लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी है, जो बिना एफआईआर हुए भी उसका समाधान संभव है। देवघर पुलिस मुख्यतः उन समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही है। हर माह अलग-अलग स्थानों में ऐसे शिविर लगाकर ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। साइबर क्राइम के मामले में डेढ़ माह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। एसपी ने कार्यक्रम में थानेदार को फटकारा और तुरंत आरोपी के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई का निर्देश दिया। इसपर थानेदार ने कहा कि कल कुर्की- जब्ती के लिए कोर्ट में अर्जी देंगे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राजपाल, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, देवघर एसडीपीओ अशोक प्रसाद, डॉ. अनुप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    एसपी ने कहा कि पूरे देश में देवघर साइबर क्राइम के मामले में बदनाम रहा है। लेकिन यह बताने में खुशी हो रही है कि पूरे देश में सबसे अधिक साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों की संख्या 645 है, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक गिरफ्तारी है। जेल भेजे गए साइबर अपराधियों में मात्र 3 से 4 प्रतिशत का बेल हो रहा है। हमलोगों का प्रयास है कि इस अपराध को जड़ से खत्म करे और अपराधियों का कोर्ट से सजा दिलवाएं। हमलोगों का उद्देश्य है कि हर शिकायत का पूर्णतः समाधान हो। ऐसे में लोग कोर्ट-कचहरी के मुकदमे और परेशानी से बचेंगे।

    वहाट्सएप और ईमेल के जरिए देवघर पुलिस से करें शिकायत

    एसपी ने कहा कि जन शिकायतों की सुनवाई के लिए पुलिस पदाधिकारियों को नामित किया गया है। उनका वहाट्सएप नंबर (9241821642) और ईमेल आईडी (jan [email protected]) जारी किया गया है। लोग अपनी शिकायतों को ऑनलाइन भी भेज सकते हैं और उनके शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। चेन छिनतई रोकने के लिए शहर को सेक्टर में बांट कर पुलिसिंग की जा रही है। हरेक सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। महिला सुरक्षा देवघर पुलिस की प्राथमिकता है।

    रिखिया थानेदार के खिलाफ सर्वाधिक शिकायतें, शोकॉज

    शिविर में रिखिया पुलिस के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें मिली। इस पर एसपी ने रिखिया थानेदार को चेतावनी दी है कि चार दिन के भीतर अगर संबंधित मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो खैर नहीं है। देवीचक निवासी लाल मोहन दास के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने रिखिया थानेदार से शोकॉज पूछा है। साथ ही डीएसपी को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। लालमोहन का कहना है कि विपक्षियों ने मार कर उसका सिर फोड़ दिया। जबकि थानेदार को एसपी ने बताया कि लालमोहन ने खुद अपना सिर फोड़ा है। यह सुन एसपी आग बबूला हो गए और थानेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है।

    सुसाइड नोट मामले में थानेदार पर आरोप सही मिला तो होंगे निलंबित

    सत्संग निवासी अमिता देवी ने शिविर में अपनी बेटी अर्पिता की रिखिया नवोदय विद्यालय में संदिग्ध मौत का मामला उठाया। अर्पिता नवोदय की छात्रा थी और स्कूल में उसकी लाश मिली थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने छात्रा का सुसाइड नोट मौके से जब्त किया है। इसके बाद भी उक्त सुसाइड नोट वायरल हो गया। यह सुन एसपी ने कहा कि अगर जब्ती के बाद सुसाइड नोट वायरल हुआ तो पुलिस पर यह गंभीर आरोप है। इसकी जांच कराएंगे और थानेदार पर अगर आरोप सही पाया गया तो उन्हें निलंबित किया जाएगा। एसपी ने छात्रा की मां को यह भी जानकारी दी कि सुसाइड नोट की जांच के लिए उसे कोलकाता भेजा गया है और वहां से रिपोर्ट नहीं आई है।

    तीन तलाक का केस इंस्पेक्टर ने कर दिया फॉल्स, फिर से होगी जांच

    शिविर में जून पोखर निवासी हिना हयात ने बताया कि उन्होंने थाने में तीन तलाक का केस किया था। पति ने फोन पर ही उन्हें तीन तलाक दे दिया था। इस मामले में केस दर्ज कर उसका साक्ष्य (ऑडियो रिकॉर्डिंग) भी पुलिस को दी थी। इसके बाद भी इंस्पेक्टर ने केस फॉल्स कर दिया। मामले में एसपी ने महिला को फिर से आवेदन देने को कहा है, ताकि डीएसपी से उसकी जांच कराई जा सके और महिला के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य की समीक्षा हो सके।

    जलसार पार्क के पास घूमने वाले मनचलों पर कसेगा शिकंजा

    शिविर में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुपा केसरी ने जलसार पार्क के पास घूमने वाले मनचलों का मामला उठाया। इस पर एसपी ने थानेदार से कहा कि सारे मनचलों को गिरफ्तार करें और उनका नाम थाने के रजिस्टर में दर्ज करे। साथ ही आरएल सर्राफ स्कूल की गली में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसपी ने उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    Devghar devghar news heath news jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑस्कर 2025: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ टॉप 15 में नहीं बना सकी जगह, जानें कौन सी दो भारतीय फिल्में अब भी रेस में बनी हुई हैं
    Next Article अब सुदेश महतो का आवास होगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अस्थायी कार्यालय, भवन विभाग ने निकाली चिट्ठी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.