Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सीटू व किसान सभा का पीएसयू बचाओ दिवस, टाटानगर स्टेशन पर किया धरना-प्रदर्शन
    झारखंड

    सीटू व किसान सभा का पीएसयू बचाओ दिवस, टाटानगर स्टेशन पर किया धरना-प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : देश बचाओ-जनता बचाओ नारे के साथ सीटू और किसान सभा के बैनर तले मजदूरों व किसानों की चल रही देशव्यापी स्वतंत्र और संयुक्त गतिविधियों के तहत आज 3 नवंबर को देशव्यापी सार्वजनिक उपक्रम बचाओ (पीएसयू बचाओ) दिवस मनाया गया. विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया और सामान्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण को रोकने और विशेष रूप से रेलवे और बिजली क्षेत्रों के निजीकरण की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठी. इसके तहत जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न मांगें उठाई गईं.

    आंदोलनकारियों ने केंद्र पर साधा निशाना

    सीटू झारखंड के महासचिव विश्वजीत देब ने बताया कि जनता के करों से बनी भारतीय रेलवे की 5 लाख करोड़ की संपत्ति को अपने कॉरपोरेट मित्रों के हाथों में सौंपने की साजिशों के तहत केंद्र सरकार द्वारा कई हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जो रेलवे के आम यात्रियों के हितों के खिलाफ है. सीटू एवं किसान सभा की ओर से बिजली और रेलवे के निजीकरण करने की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ मजबूत देशव्यापी आंदोलन विकसित करने के लिए, सभी तबकों की जनता, संबंधित उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों और सभी समान विचारधारा वाले जन संगठनों से इस अभियान व संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया गया हैं. आज के कार्यक्रम में केके त्रिपाठी, जेपी सिंह, नागराजू, टीटी मुखर्जी, पी गुप्ता, केपी सिंह तापस चट्टराज आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए.

    इसे भी पढ़ें : बिहार : सारण के गायत्री महायज्ञ में भगदड़, भारी भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत, 5 जख्मी

    celebrated PSU Bachao Diwas CITU and All India Kisan Sabha CITU and Kisan Sabha protest at Tatanagar station Jamshedpur News Jharkhand news Johar Live targeted the central government केंद्र सरकार पर साधा निशाना जमशेदपुर न्यूज जोहार लाइव झारखंड न्यूज पीएसयू बचाओ दिवस मनाया सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा सीटू व किसान सभा का टाटानगर स्टेशन पर धरना प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान में नशा मुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग, 27 की मौत, 12 घायल
    Next Article Bihar Cabinet News : नीतीश सरकार का गांवों को दिवाली गिफ्ट, डायल 112 पर एंबुलेंस व फायर सर्विस भी मिलेगी  

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.