Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के 150 SI बनेंगे इंस्पेक्टर, 4 मई से हजारीबाग में होगी ट्रेनिंग
    झारखंड

    झारखंड के 150 SI बनेंगे इंस्पेक्टर, 4 मई से हजारीबाग में होगी ट्रेनिंग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड पुलिस में कार्यरत 150 अवर निरीक्षकों (SI) के लिए बड़ी खबर है। इन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 4 मई से हजारीबाग स्थित पुलिस अकादमी में शुरू होगा। झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने चयनित 150 एसआई को इस ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। सभी अधिकारियों को 3 मई की दोपहर तक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

    तीन चरणों में पूरी होगी ट्रेनिंग

    प्रशिक्षण को तीन हिस्सों में बांटा गया है-

    • पहला चरण: 4 मई से 30 मई तक अकादमी में प्रशिक्षण
    • दूसरा चरण: 1 जून से 20 जून तक जिला स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
    • तीसरा चरण: 22 जून से 27 जून तक फिर से अकादमी में अंतिम प्रशिक्षण

    कौन नहीं होंगे शामिल

    आदेश में साफ कहा गया है कि निलंबित, पदावनत या प्रशिक्षण अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि फील्ड ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। क्रिमिनल लॉ, जांच प्रक्रिया, और नए कानूनों के तहत आधुनिक पुलिसिंग की जानकारी दी जाएगी।

    मकसद- बेहतर पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता

    इस ट्रेनिंग का उद्देश्य एसआई को इंस्पेक्टर बनने से पहले और ज्यादा सक्षम, प्रशिक्षित और जिम्मेदार अधिकारी बनाना है। हजारीबाग पुलिस अकादमी पहले भी राज्य पुलिस बल के लिए कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रही है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी प्रोन्नति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    Also Read : JAC-CBSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, डीसी ने किया सम्मानित

    administrative news Breaking news Jharkhand career promotion Government Training Program Hazaribagh news Hazaribagh Police Academy inspector promotion Jharkhand news Jharkhand Police Academy Law Enforcement Training Police Department Jharkhand Police Education police officers Police Training SI Promotion State Government News Sub Inspector Training
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC-CBSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, डीसी ने किया सम्मानित
    Next Article झारखंड की राजनीति गरमाई, राज्यसभा सीट पर कांग्रेस करेगी दावेदारी

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.