Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»UPSC एग्जाम को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू
    झारखंड

    UPSC एग्जाम को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2025Updated:April 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा (I), 2025 13 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

    सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I) की तीन पाली में परीक्षा आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक और तृतीय पाली अपराह्न 04:00 बजे से 06:00 बजे तक होगी. वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौ सेना अकादमी परीक्षा (I) का आयोजन दो पाली में किया जाएगा, प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित की गई है.

    इस परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अशांति या कदाचार से बचने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए हैं. साथ ही, संभावित विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.

    निषेधाज्ञा लागू की गई

    अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास के 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ पर कड़ी निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा दिनांक 13 अप्रैल की सुबह 06:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक प्रभावी रहेगा. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने बी.एन.एस.एस. की धारा-163 के तहत इन आदेशों का पालन करने की निर्देश दिए हैं. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखें और परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में प्रशासन का सहयोग करें.

    • पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर).
    • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.
    • किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).
    • किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे : लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर).
    • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना.

    सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (l), 2025 हेतु परीक्षा केंद्र के नाम :

    • उर्सूलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची.
    • संत जेवियर कॉलेज, इंटरमिडिएट सेक्शन, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची.
    • संत अलोइस हाईकूल, पुरिलिया रोड, रांची.
    • संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची.
    • संत जॉन हाई रकूल, कर्बला टैंक रोड, रांची.
    • उर्सूलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स, हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची.

    राष्ट्रीय रक्षा आकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा (1), 2025 हेतु परीक्षा केंद्र के नाम :

    • संत अन्ना इन्टरमिडिएट कॉलेज, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची.
    • गोस्नर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेन्टर -ए)
    • गोस्नर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेन्टर–बी)
    • D.A.V. कापिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू ए.जी. कॉपरेटिव कॉलोनी, कडरू, रांची.
    • संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार, रांची.
    • राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, एच०डी०एफ०सी० बैंक के सामने बरियातु, रांची.

    Also Read : राज्यपाल से केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

    13 अप्रैल 2025 administration April 13 Combined Defence Services Exam Exam Exam Centres I National Defence Academy Naval Academy preparations Security Arrangements Union Public Service Commission UPSC इंतजाम निषेधाज्ञा लागू नौ सेना अकादमी परीक्षा परीक्षा केंद्र प्रशासन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी संघ लोक सेवा आयोग सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुंवर लोहरा को लगभग 2 साल बाद मिला न्याय
    Next Article गढ़वा में CRPF ने मनाया शौर्य दिवस, कई सिपाही हुए सम्मानित…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.