Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : षष्ठम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मॉनसून) सत्र आगामी 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक रांची स्थित नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और ADM लॉ एंड ऑर्डर के संयुक्त आदेश के आलोक में यह फैसला लिया गया है। इसके तहत रांची के सदर SDM उत्कर्ष कुमार ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निषेधाज्ञा जारी की है। यह 1 अगस्त को सुबह 8 बजे से 7 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    निषेधाज्ञा के तहत निम्नलिखित गतिविधियों पर रोक लगाई गई है :

    1. पांच या पांच से अधिक लोगों का एक जगह पर जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
    2. अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (केवल सरकारी कार्य में लगे कर्मियों को छूट)।
    3. हरवे-हथियार जैसे लाठी, डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य से जुड़े कर्मियों को छोड़कर)।
    4. धरना, प्रदर्शन, घेराव, रैली, आमसभा का आयोजन करना।
    5. ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) का इस्तेमाल करना (सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों को छोड़कर)।

    हालांकि, इस आदेश से झारखंड हाी कोर्ट क्षेत्र को बाहर रखा गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि विधानसभा सत्र के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। यदि किसी नागरिक को कोई शिकायत या सुझाव देना हो तो वह जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर संपर्क कर सकता है।

    ban on procession and rally Prohibitory orders imposed in the assembly area regarding monsoon session जुलूस-रैली पर रोक मानसून सत्र को लेकर विधानसभा इलाके में निषेधाज्ञा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…
    Next Article ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.