Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Nov, 2025 ♦ 12:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा-जांच सुविधा में बढ़ोत्तरी से थम सकता है कोरोना का कहर
    देश

    प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा-जांच सुविधा में बढ़ोत्तरी से थम सकता है कोरोना का कहर

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। कोरोना संकट से निपटने के लिये योगी सरकार को कांग्रेस से हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाते हुये पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग और इलाज की सुविधा बढ़ाने पर बल दिया है।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को लिखे पत्र में श्रीमती वाड्रा ने कहा “ देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का कहर अपने पैर पसार रहा है। आज हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने ये बड़ी चुनौती है कि हम किस तरह से वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उपचार कर सकें ताकि संक्रमण काे आगे बढ़ने से रोका जा सके।”
    उन्होंने लिखा कि संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाना एक बहुत ही कारगर उपाय है। छह करोड़ की आबादी वाले दक्षिण कोरिया ने हर 1000 लोगों पर करीब छह लोगों की टेस्टिंग की और वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल की है। राजस्थान के भीलवाड़ा में युद्ध स्तर पर काम हुआ और नौ दिनों के भीतर 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करके ज्यादा से ज्यादा जांचें की गईं और संक्रमित लोगों की पहचान की गई।
    श्रीमती वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या करीब 23 करोड़ है जबकि टेस्टिंग के लिए गये नमूनो की संख्या केवल 7000 के आसपास है जो अभी बहुत कम है। टेस्टिंग को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना एक रामबाण साबित हो सकता है।
    पत्र में मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए उन्होने लिखा “ हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जाँच करके युद्धस्तरीय तत्परता के साथ इलाज करना पड़ेगा जिससे हमारे आईसीयू पर कम से कम दबाव पड़े। साथ ही अपने ‘आइसोलेशन वार्ड और क्वारेंटाइन सेंटर्स’ को मानवीय गरिमा के अनुरूप बनाना पड़ेगा। ”

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन, जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पर लगेगी लगाम
    Next Article पंजाब : वर्तमान हालात में लॉकडाउन जारी रखने की ज़रूरत : अमरेंदर

    Related Posts

    खेल

    भारत की शेरनियों का शेरदिल कारनामा, पहली बार महिला विश्वकप पर कब्ज़ा

    November 3, 2025
    देश

    काशी में देव दीपावली की तैयारी शुरू, 5 नवंबर को जगमगाएंगे गंगा घाट

    November 2, 2025
    देश

    राजधानी में हवा का हाल बेहाल, तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण स्तर

    November 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 1.20 लाख सरकारी शिक्षकों के लिए टीचर नीड असेसमेंट 18 से 20 नवंबर तक

    November 3, 2025

    जामताड़ा में सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौ’त, भाजपा ने निलंबन की मांग की

    November 3, 2025

    पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन करेंगे साहेबगंज में 50 किमी लंबा रोड शो

    November 3, 2025

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना

    November 3, 2025

    सड़क पर रॉन्ग साइड खड़े ट्रक से टकराई लक्जरी कार, तीन की दर्दनाक मौ’त

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.